फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP deputy CM will be seen in Bhubaneswar wedding, Given invitation

भुवी की शादी में नजर आएंगे सीएम और डिप्टी सीएम, दिया न्यौता

Sat, 18 Nov 2017 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 18 Nov 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
UP deputy CM will be seen in Bhubaneswar wedding, Given invitation
भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर

मेरठ। इंटरनेशनल क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की शादी में शामिल होने के लिए बड़े नेताओं, खिलाड़ी और अभिनेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। 23 नवंबर को होटल ब्रावुरा में उनकी शादी होनी तय है। निमंत्रण कार्ड स्वयं भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह बांट रहे हैं। लखनऊ में पिता किरनपाल सिंह व अन्य परिवार के सदस्यों ने उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को निमंत्रण पत्र दिया। समाजवादी पार्टी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके कार्यालय पर जाकर शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी नूपुर नागर से होने जा रही है। होटल ब्रावुरा में शादी का पहला रिसेप्शन होगा। उसके बाद बुलंदशहर स्थित गांव लुहारली में दूसरा और दिल्ली स्थित ताज होटल में खास अतिथियों के लिए रिसेप्शन रखा है। 

विज्ञापन


पढ़ें : भुवनेश्वर की शादी में होंगे ये खास कार्यक्रम, जानने के लिए पढ़ें
विज्ञापन


गौरतलब है कि भुवी के पिता किरनपाल सिंह तीन दिन से लखनऊ में हैं। वह शादी के कार्ड बांट रहे हैं। उनके एक करीबी ने फोन पर बताया बुधवार को उन्होंने सीएम आवास पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी का न्यौता दिया। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सीएम शादी समारोह में हिस्सा लेंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed