तंत्र-मंत्र का चक्कर, गले में बीवी की साड़ी का फंदा, सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाने की जिद और 8 घंटे पुलिस को परेशान करना चंद्रशेखर को कितना भारी पड़ेगा ये शायद उसने कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। गुरुवार को इटावा जिले के चंद्रशेखर ने गोरखनाथ मंदिर बनाने की मांग को लेकर ऐसा तमाशा बनाया कि सोशल मीडिया के जरिये आसपास के तमाम जिलों में उसका फोटो और वीडियो वायरल हो गया। उसके बाद जो हुआ उसे देखकर सभी हैरान थे।
{"_id":"59303a804f1c1b7508bdc0f9","slug":"attempt-to-suicide-for-temple-construction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तस्वीरों में देखें, गोरखनाथ मंदिर बनाने के ‘चक्कर’ में ये लड़का कैसे पहुंचा मेंटल हॉस्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तस्वीरों में देखें, गोरखनाथ मंदिर बनाने के ‘चक्कर’ में ये लड़का कैसे पहुंचा मेंटल हॉस्पिटल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
मंदिर बनाने की मांग को लेकर आत्महत्या का प्रयास करता चंद्रशेखर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर निर्माण के लिए आत्महत्या करने का प्रयास
इटावा बसरेहर के ग्राम अकबरपुर निवासी चंद्रशेखर (32) पुत्र सुरेश चंद्र कठेरिया ने चकवा बुजुर्ग गांव के पास सेंगुर नदी के पुल पर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे मां काली की कुछ फोटो रख दी और गोरखनाथ मंदिर बनाने की बात कहने लगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग को लेकर पेड़ पर चढ़ गया।
मौके पर लगी भीड़
चंद्रशेखर ने पत्नी की साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया। पेड़ के ऊपर से यही बात बोल रहा है कि अगर उसे उतारने की कोशिश की गई तो वह पेड़ से कूदकर अपनी जान दे देगा। सीओ श्याम सुंदर ग्रोवर, एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति व तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक मौके पर पहुंचे। मनाया पर वह नहीं उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रशेखर को पेड़ से उतरवाने के लिए पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
युवक को देखने के लिए हजारों की तादाद में आसपास के लोग भी जुट गए। युवक ने घोषणा की शाम सात बजे तक मुख्यमंत्री नहीं आए तो वह अपनी जान दे देगा। सूचना पर सदर विधायक सरिता भदौरिया मौके पर पहुंची। युवक को समझाने के प्रयास किए। चंद्रशेखर ने कहा अगर आप सुबह फोन उठा लेतीं तो वह पेड़ पर चढ़ता ही नहीं। उसने बताया कि 9 मई को जिलाधिकारी को भी एक प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन डीएम ने कोई संज्ञान नहीं लिया। सीएम के आवास पर भी ज्ञापन दिया। कहीं सुनवाई नहीं हुई। जब अपनी बात योगी तक पहुंचने के लिए यह रास्ता अपनाया।
विज्ञापन
इस बैनर को लगाने के बाद पेड़ पर चढ़ गया था चंद्रशेखर
दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने पेड़ को घेर लिया। बिजली कर्मचारियों की मदद से पेड़ पर चढे़। चंद्रशेखर ने डंडे से हमला कर दिया तो एक सिपाही ने डंडा पकड़ कर खींचा तो चंद्रशेखर नीचे की तरफ आया। उसके गले से फंदा निकलते ही फोर्स ने उसे दबोच लिया। एंबुलेंस से बसरेहर अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया। इसके बाद मेंटल हॉस्पिटल आगरा भेजा गया है। युवक की पत्नी और तीन बेटे हैं। उन्होंने उसके बारे में कुछ नहीं बताया। गांव वालों का कहना है कि युवक पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र करता रहता है।