आईना देखकर ना करें दिन की शुरुआत, जानें क्या होता है नुकसान
हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत अच्छी हो, जिससे पूरा दिन ही शुभ होता है। दिन की अच्छी शुरुआत के लिए अधिकतर लोग कई तरह के नियमों का पालन करते हैं। इसके बावजूद भी दिन चढ़ते चढ़ते कई बार काम गलत हो जाते हैं। क्या आपने सोचा कि ऐसा क्यों होता है।
दरअसल सुबह उठते ही कुछ ऐसे काम कर देते है जो हमारी नजर में तो सही होती है, लेकिन वो काम अशुभ होता है। जैसे सुबह उठते ही अधिकतर लोग आईना देखते है, जो भी अशुभ होता है। दिन की शुरुआत वास्तुशास्त्र के अनुसार करने पर पूरा दिन अच्छा बीतता है।
- वास्तु की माने तो सुबह उठते ही आईना नहीं देखना चाहिए। सुबह आईना देखने से व्यक्ति पर दिनभर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है। वहीं आंख खुलते ही किसी भी का भी चेहरा नहीं देखना चाहिए। दिन की अच्छी शुरुआत के लिए आंख खुलते ही अपने ईष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने में व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्घि होती है।
- सुबह उठते ही मंदिर की घंटियों की आवाज या शंख की आवाज सुनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा नारियल, शंख, मोर, फूल आदि का दिखना शुभ होता है। सुबह किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलते समय यदि कोई सफाईकर्मी दिखें तो इसे शुभ माना जाता है।
- सुबह का पहला निवाला लेते हुए किसी भी पशु या किसी भी गांव का नाम ना लें। ऐसा करने से दिन खराब बीतता है। सुबह सफेद गय का दिखना शुभ माना जाता है।