{"_id":"590596384f1c1bce3a44106a","slug":"good-day-for-take-loan-according-to-vaastu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस दिन लिया गया कर्ज चुकाने में आती है दिक्कत, कर्ज लेने से पहले जान लें शुभ दिन","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
इस दिन लिया गया कर्ज चुकाने में आती है दिक्कत, कर्ज लेने से पहले जान लें शुभ दिन
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Tue, 02 May 2017 07:51 AM IST
विज्ञापन
दिन देखकर लें कर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप उतना ही खर्च करें, जितनी कमाई हो। कभी भी कर्ज लेकर अपने शौक पूरे नहीं करने चाहिए। अगर फिर भी किसी मजबूरी में आपको कर्ज लेने की जरूरत पड़ गई तो दिन देखकर ही कर्ज लें। दिन देखकर लिया कर्ज कभी भी नुकसान नहीं पहुंचाती।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- घर में पक्षी पालने से पहले जान लें यह बात, नहीं तो हो सकता है आर्थिक नुकसान
विज्ञापन
- सोमवार की अधिष्ठाता देवी पार्तती है। यह चर संज्ञक और शुभ वार है। इस वार को कर्ज लेने या देने में किसी प्रकार की हानि नहीं होती।
- मंगलवार के देवता कार्तिकेय है। यह उग्र क्रूर वार होता है। इस दिन कर्ज लेने से बचना चाहिए, बल्कि हो सके तो इस दिन कर्ज को चुकाएं।
- बुधवार के देवता भगवान विष्णु हैं। बुधवार मिश्र संज्ञक और शुभ वार होता है। हालांकि ज्योतिष की नजर में इस दिन भी कर्ज देने से बचना चाहिए।
- गुरुवार के देवता ब्रह्म है। यह लघु संज्ञक शुभ वार है। गुरुवार को किसी को कर्ज नहीं दें। चाहे तो कर्ज ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ऐसी मिट्टी पास रखने से चमक जाता है भाग्य, मिलती है दौलत भी
विज्ञापन
- शुक्रवार के देवता इंद्र हैं। यह मृदु संज्ञक और सौम्य वार है। इस दिन कर्ज का लेन देन कर सकते हैं।
- शनिवार के देवता काल हैं। यह दारुण संज्ञक और क्रूर वार है। स्थिर कार्य करने के लिए यह दिन शुभ होता है, लेकिन इस दिन लिया गया कर्ज देरी से चुकता है।
- रविवार के देवता शिव है। यह स्थिर संज्ञक क्रूरवार है। रविवार को किसी से भी कर्ज ना लें और ना ही इस दिन कर्ज चुकाएं।