धोखे से बचना है तो भूलकर भी खिड़की पर ना करें ये काम
कौन सा व्यक्ति कब धोखा देगा, इसका पता लगाना काफी मुश्किल होता है। जिनसे कभी धोखे की उम्मीद तक नहीं होती है, काम निकल जाने पर वे भी साथ छोड़ जाते हैं। हितैषी होने का दिखावा करने वालों को भी पहचाना मुश्किल होता हैं।
अगर आपके साथ ही अधिकतर ऐसा ही होता है और इंसान को पहचानें में धोखा खा जाते हैं तो एक बार यह उपाय करके देखें। ये उपाय आपको आने वाले समय में किसी बड़े धोखे से बचा सकते हैं।
- कभी भी बैठते समय ध्यान रखें कि आपकी कमर दरवाजे या खिड़की की तरफ ना हो। ऐसा होने से विश्वासघात होने की संभावना रहती है।
- अगर आपके आस पास ऐसे लोग है जो अपने अधिकतर व्यवसायिक सौदे फोन पर ही करते है तो आप तीन सिक्कों को एक साथ लाल रिबन में बांधकर फोन पर लगा दें। इससे धोखा मिलने की संभावना काफी कम हो जाती है।
- माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति पर अगर थोड़ा सा भी विश्वास डगमगा जाए तो आगे भी उससे धोखा मिलने की उम्मीद रहती है। इसीलिए पढ़ाई की मेज, दुकान या आॅफिस की मेज को ऐसे जगह लगाए, जहां बैठते समय पीठ के पीछे ठोस की दीवार हो। अगर इस दीवार पर पहाड़ो या पर्वतों की कोई तस्वीर भी लगा दें तो उससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। ध्यान रहे कि इन तस्वीर में बरसात, झरना या कोई नदी ना हो। इनसे आर्थिक परेशानी आ सकती है। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि पहाड़ो की तस्वीर में उसकी चोटी अधिक नुकीली ना हों।
- कैरियर को संवारने के लिए घर या आॅफिस की उत्तर दिशा वाली दीवार पर नीला रंग करवाएं। अगर आप नीला रंग नहीं करवा सकते, तो नीले रंग का एक बल्ब ही लगा दें।
- पढ़ाई करते समय या फिर दुकान व आॅफिस में जिस मेज का प्रयोग करते हैं, उसकी उत्तरी कोने पर एक धातु की प्लेट रख दें और धातु से ही बना एक कछुआ इसमें रखें दें। याद रखें कि इस प्लेट में रोज साफ पानी भरें। ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी।