{"_id":"58cf87b54f1c1ba84f1a20f5","slug":"vaastu-for-your-dream-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किरायेदार से 'मकान मालिक' बना देगा ये छोटा सा उपाय, आजमा कर देखें","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
किरायेदार से 'मकान मालिक' बना देगा ये छोटा सा उपाय, आजमा कर देखें
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
किरायेदार से बनना चाहते हैं मकान मालिक
यूं तो अपने घर का सपना हर किसी के दिल में पलता है लेकिन कई बार कोशिशों के बावजूद अपने घर के योग नहीं बन पाते। तभी तो बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि पहले घर हो अपना फिर कोई दूजा सपना।
विज्ञापन
अगर आपका भी सपना एक अच्छे से घर का मकान मालिक बनने का है और आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण आपका यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा हैं तो आपको एक छोटा सा उपाय करें।
विज्ञापन
इस एक उपाय मात्र में ही आपका यह सपना जल्दी ही हकीकत बनकर आपके सामना होगा। ज्योतिष के अनुसार अगर कुंडली में मंगल या शनि का कोई भी ग्रह दोष है तो सपना पूरा नहीं हो पाता हैं।
विज्ञापन
बच्चे को दान में दें यह
लकड़ी से बना घर
अगर आप लंबे समय से मकान बनवाने की या फिर खरीदने की सिर्फ सोच ही रहे हैं और बनते-बनते काम बिगड़ रहा हैं तो आप नीम की लकड़ी से बना एक छोटा सा घर बनाकर किसी गरीब बच्चे को दान में दें। इससे आपका बिगड़ता काम तो बनेगा ही साथ ही काम के दौरान भी कोई परेशानी नहीं आएगी। आप चाहे तो इस लकड़ी के घर को मंदिर में भी रख सकते हैं। इससे आपका मकान मालिक बनने का सपना जल्दी ही पूरा होगा।