फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   signature says Human nature

ऐसे साइन करने वाले व्यक्ति होते हैं दूसरों के लिए खतरनाक, इनसे रहें संभलकर

Wed, 12 Apr 2017 05:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Wed, 12 Apr 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
signature says Human nature
हस्ताक्षर बताते है व्यक्ति के स्वभाव को

हर व्यक्ति के लिए हस्ताक्षर काफी अहम होते है। हस्ताक्षर बाहरी कामों के लिए पहचान को पुख्ता करने के साथ ही व्यक्ति के स्वभाव को भी बताते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का हस्ताक्षर आसानी से समझ नहीं आता, उन लोगों से बचकर रहना चाहिए। अस्पष्ट हस्ताक्षर करने वाले लोग चालाक होते है और खुद के फायदे के लिए किसी को नुकसान पहुंचाने से भी नहीं चूकते। जानें किस तरह के हस्ताक्षर वालो का स्वभाव होता है अच्छा 

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- पत्नी से रोज-रोज की कलह से होता है आर्थिक नुकसान, बिगड़ता है शुक्र का मिजाज
विज्ञापन


- बड़े अक्षर से हस्ताक्षर की शुरुआत करने वाले व्यक्ति प्रतिभा के धनी होते हैं। वहीं पहला अक्षर बड़ा और बाकी अक्षर छोटे और सुंदर हो तो वह व्यक्ति किसी मुकाम पर पहुंचने में सफल होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- ऐसे लोग जो जल्दबाजी में हस्ताक्षर करते है और उनके हस्ताक्षर साफ नहीं होते हैं  तो ऐसे व्यक्तियों की जिंदगी में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसे यह लोग कामयाब होने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं।

signature says Human nature
आकर्षक हस्ताक्षर वाले व्यक्ति रचनात्मक स्वभाव के होते है।

- आकर्षक हस्ताक्षर वाले व्यक्ति रचनात्मक स्वभाव के होते है। इस तरह के लोगों की कोशिश काम को कलात्मक तरीके से करने की होती है।

- जो लोग हस्ताक्षर के नीचे लाइन खींचते हैं, ऐसे लोगों को असुरक्षा की भावना अधिक होती है। साथ ही ये लोग कंजूस भी होते है।

- ऐसे लोग जो हस्ताक्षर का पहला अक्षर बड़ा और उसके साथ पूरा उपनाम लिखते है, उन्हें सभी सुख सुविधाएं हासिल होती है। धार्मिक कार्य करना इनके स्वभाव में होता है।

- जो व्यक्ति अपनी वास्तविक लिखावट के अनुसार ही हस्ताक्षर करते हैं, वे सभी काम अच्छे तरह से करने वाले होते हैं।

- जिनके हस्ताक्षर नीचे से ऊपर की ओर जाते है, वे काफी आशावादी होते हैं। 

यह भी पढ़ें- जानें क्यों सपने में औरत का अपहरण होते हुए दिखना होता है अशुभ

- ऐसे लोग जिनके हस्ताक्षर ऊपर से नीचे की ओर आते हैं, वे नकारात्मक विचारों वाले होते हैं। 

- हस्ताक्षर के अंत में लंबी लाइन खीचनें वाले लोग ऊर्जावान होते हैं। पूरे मन से काम करते है और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed