फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   dream about money

ऐसे सपने बताते हैं, आपको धन लाभ मिलने वाला है

Thu, 21 Aug 2014 08:17 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
dream about money

सपनों की अपनी एक रहस्यमयी दुनिया है। जहां से सपने चुपके से आपकी आंखों में आकर कभी तो आपको डरा जाते हैं तो कभी गुदगुदा जाते हैं।

विज्ञापन


लेकिन सपने से सिर्फ डराते या गुदगुदाते ही नहीं हैं बल्कि यह आपको आने वाले समय की घटनाओं का भी बोध करा जाते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो आपको नुकसान का संदेश देते हैं।

कुछ ऐसे भी सपने हैं जो कभी आपकी आंखों में आ जाए तो समझ लीजिए आपकी तकदीर का ताला खुलने वाला है आप जल्दी ही मालामाल होने वाले हैं।

हो सकता है कि ऐसे सपने देखकर आप डर भी जाएं लेकिन असल में इनका मतलब डराना नहीं बल्कि यह बताना हो सकता है कि आप जगिए किस्मत आपका स्वागत करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

जब उड़ने लगे आसमान में

dream about money

आकाश की सैर आप चाहें तो हवाई जहाज में बैठकर कभी भी कर सकते हैं। लेकिन बिना टिकट अगर आप नींद में आसमान की सैर करने लगें तो सोचिए आपको कैसा लगेगा। यह तभी संभव है जब आप सपनों की दुनिया में पहुंच जाएं।

सपने आपको जमीन से उठाकर आसमान की सैर कराने लगे और आप खुद को बादलों के बीच तैरते हुए देखें तो समझ लीजिए आप हकीकत में भी लंबी उड़ान भरने वाले हैं। आपको कोई बड़ी कामयाबी या बड़ा धन लाभ मिलने वाला है।

डरें नहीं यह सपना है धन लाभ का

dream about money

बरसात के मौसम में बिजली के चमकने पर बहुत से लोग डर जाते हैं। शायद आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हों। सोचिए अगर आप सोए हुए हों और आप ऐसा ही सपना देखने लगे कि आसमान में आचानक बादल छा गए हैं। बरसात होने वाली है। आसमान में बिजली चमक रही है।

संभव है कि इस सपने को देखकर आप डर जाएं। डर से आपकी नींद भी खुल जाए। लेकिन इस सपने को देखने के बाद आपको ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए कि आपको ऐसा शुभ सपना आया है।

यह सपना बताता है कि इस साल आपको किसी न किसी रूप से धन का लाभ मिलता रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है।

विज्ञापन

नींद में भी ऐसा करना शुभ होता है

dream about money

पूजा पाठ से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि यज्ञ, पूजा और ध्यान करने से सभी प्रकार के दोष दूर होते हैं और धन लाभ एवं सुख शांति का रास्ता साफ होता है।

ऐसा सिर्फ खुली आंखों से ही नहीं होता है। बल्कि जब आप नींद में होते हैं और सपने आपकी आंखों में आकर आपको यज्ञ करते हुए दिखते हैं।

यज्ञ की अग्नि में आप आहुति डाल रहे होते हैं। पुरोहितों के बीच आप यज्ञ का अनुष्ठान कर रहे होते हैं तो यह बहुत ही शुभ स्वप्न होता हैं।

इस स्वप्न का अर्थ है ईश्वर आप पर प्रसन्न हैं आपको जल्दी ही धन लाभ मिलने वाला है। जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होनी वाली है और आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है।

सपने में साथ लेटी हुई स्त्री का दिखना

dream about money

कहते हैं किसी भी व्यक्ति के लिए उसकी पत्नी गृहलक्ष्मी का स्वरूप होती है। इसलिए पत्नी को हमेशा ही आदर-सम्मान देना चाहिए। इसका फायदा यह भी है कि आप हमेशा अपनी पत्नी का ख्याल रखेंगे।

और अगर सपने में आप देखेंगे कि आपकी पत्नी आपके साथ लेटी हुई है तो समझ लीजिए आप जल्दी ही सफलता की ऊंचाई पर पहुंचने वाले हैं। आपको खूब सारा धन का लाभ मिलने वाला है।

स्वप्न शास्त्र कहता है कि अगर कोई कुंवारी लड़की सपने में खुद को किसी पुरूष से विवाह या मिलन देखती है तो यह शुभ स्वप्न है। ऐसी लड़की का विवाह किसी धनी परिवार में होता है। विवाह के बाद धन एवं सुख प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed