फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   connection between planets and your age

जानिए कौन सा ग्रह उम्र के किस पड़ाव में पहुंचा सकता है नुकसान

Tue, 18 Apr 2017 01:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Tue, 18 Apr 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
connection between planets and your age
ग्रहों का जीवन में अहम स्थान होता है।

ग्रहों का जीवन में अहम स्थान होता है। जन्म से लेकर ही ग्रहों का प्रभाव हमारी जिंदगी में शुरू हो जाता है। हमारी हर आयु में ग्रहों का अलग- अलग प्रभाव होता है, लेकिन उनमें से नौ ऐसे वर्ष, जिसे ग्रहों के लिहाज से महत्तपूर्ण माने जाते है। जिन वर्ष में ग्रहों विशेष रूप से प्रभावित करते है। जानें किस वर्ष में कौनसा ग्रह करता है आपको अधिक प्रभावित 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-जिस मंदिर में मोदी ने की पूजा, वहां शिव ने खुद बुझाई थी देवी पार्वती की प्यास
विज्ञापन


-जीवन में सबसे पहले बृहस्पति ग्रह का असर होता है। उम्र का 16वां साल बृहस्पति का माना जाता है और यही वो उम्र होती है सब बच्चे सही और गलत की पहचान कर सके।बृहस्पति यदि चतुर्थ भाव में होता है तो 16वें साल में व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलता है और छठे भाव में होने पर हानि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- व्यक्ति के 22वां वर्ष सूर्य का माना गया है। सूर्य के उच्च में होने पर सरकारी कामों में लाभ मिलता है और अशुभ होने पर सरकारी कामों में बाधा आती है।

- चंद्रमा ग्रह का असर 24वें वर्ष में होता है। उच्च दशा में होने पर व्यक्ति को सांसरिक सुख मिलते है, वहीं इस ग्रह की चाल बिगड़ने पर मानसिक तनाव होता है।

connection between planets and your age
ग्रहों की अच्छी​ स्थिति से मिलती है सफलता

- 25वें वर्ष में शुक्र अपना असर दिखाता है। ग्रह की अच्छी स्थिति में सांसरिक सुख की प्राप्ति होती है और दशा बिगड़ने पर सुख में बाधा आती है।

- मंगल ग्रह का असर उम्र के 28वें वर्ष में दिखता है। अगर उस समय आपका मंगल ग्रह अच्छा है तो मकान जमीन जायदाद आदि में अधिक लाभ मिलेगा। वहीं अशुभ होने पर इसके विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

- उम्र के 34वें वर्ष में बुध ग्रह अपना असर दिखाता है। यदि अच्छा हुआ तो आपको व्यापार में लाभ ही लाभ मिलेगा। नहीं तो व्यापार में हानि की संभावना रहती है।

- शनि का प्रभाव 36वें वर्ष में नजर आता है। अच्छा होने पर मकान, व्यवसाय और राजनीति में फायदा होता है, नहीं तो हानि होती है।

यह भी पढ़ें- घर में करवाएं यह रंग, फिर देखिए चुटकी में कैसे बदल जाती है आपकी किस्मत

- राहु अपना असर 42वें वर्ष में अपना असर दिखाता है। शुभ होने पर राजनीति सहित सभी क्षेत्र में विशेष लाभ मिलता है। अशुभ होने पर व्यक्ति को षडयंत्र का शिकार होना पड़ता है।

- केतु का असर भी 42वें वर्ष में ही नजर आता है। शुभ होने पर संतान के संबंध में लाभ और अशुभ होने पर हानि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed