पूर्वांचल के खूंखार अपराधियों के दिलों में खौफ पैदाकर चर्चा में आए यूपी पुलिस के 'रियल सिंघम' इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह ने तेलगू सिनेमा में अपना शानदार आगाज किया है। अनिरुद्ध सिंह की फिल्म डाक्टर चक्रवर्ती रिलीज हो गई। आगे की स्लाइड में जानें इस फिल्म की कहानी...
2 of 8
anirudha singh
- फोटो : social media
अब तक कई फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिका निभाने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अनिरुद्ध सिंह ने रील लाइफ में भी पुलिसवाले की भूमिका निभाई है। यह उनकी सोलो हीरो वाली पहली फिल्म है। टॉलीवुड की इस फिल्म में वह एसीपी का रोल निभा रहे हैं।
3 of 8
anirudha singh
- फोटो : social media
इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। डाक्टर चक्रवर्ती में दर्शकों को संदेश देने की कोशिश की गई है। इस फिल्म के साथ ही अनिरुद्ध ने टॉलीवुड में अपने कदम जमा लिए हैं। इस फिल्म के निर्देशक दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक शेखर सूरी हैं।
4 of 8
anirudha singh
- फोटो : social media
अनिरुद्ध इससे पहले शेखर सूरी के साथ 'गन्स ऑफ बनारस' में भी काम कर चुके हैं। शेखर सूरी और अनिरुद्ध सिंह की मुलाकात बनारस में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय अनिरुद्ध सिंह बनारस के कैंट थाने के कोतवाल थे।
5 of 8
anirudha singh
- फोटो : social media
पहली ही नजर में शेखर सूरी को अनिरुद्ध सिंह हीरो के रुप में पसंद आ गए। इसके बाद यूपी पुलिस के इस तेज-तर्रार पुलिस इंस्पेक्टर का फिल्मी करियर शुरू हो गया। अनिरुद्ध सिंह को यूपी पुलिस का 'रियल सिंघम' कहा जाता है।