फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम की नगरी 'अयोध्या' के दुर्दिन दूर करके रहूंगा, हर दिन रहेगा दिवाली जैसा माहौल: योगी

Thu, 16 Nov 2017 01:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Nov 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
condition of ayodhya will improve: yogi
सभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानपुर में आयोजित चुनावी जनसभा भले ही शहर स्तर की हो लेकिन संबोधन में वे अयोध्या का जिक्र करना नहीं भूले। बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में आयोजित जनसभा में उन्होंने यह बताने का प्रयास किया कि भगवान राम की नगरी उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है।
condition of ayodhya will improve: yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्रियों पर उन्होंने तंज कसा। बोले, कुछ लोग अयोध्या जाने से डरते रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद वे खुद पांच बार अयोध्या गए। प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए जनसभाओं की शुरुआत भी अयोध्या से ही की। अन्य सरकारों के लिए अयोध्या राजनीति का केंद्र का हो सकता है लेकिन उनके लिए आस्था का केंद्र है।
condition of ayodhya will improve: yogi
रैली में मौजूद महिला कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार राम की नगरी के दुर्दिन दूर करेगी। अयोध्या में जैसा माहौल दिवाली वाले दिन था, वैसा ही हर रोज किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि राम की नगरी में हर दिन दिवाली हो। अयोध्या की तरह ही प्रदेश के अन्य निकाय क्षेत्रों में हर साल सरकारी तौर पर दिवाली मनाने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
condition of ayodhya will improve: yogi
सभा में मौजूद बीजेपी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
जनसभा में गूंजा ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’  
योगी की जनसभा हो और राम का नाम न गूंजे ऐसा अभी तक नहीं हुआ है। कुछ ऐसा ही माहौल बुधवार की जनसभा में भी देखने को मिला। जनसभा स्थल पर योगी के संबोधन से पूर्व ऑडियो पर बजे गीत, संगीत और भजनों में ‘मंदिर वहीं बनाएंगे, राम लला हम आएंगे’ की भी खूब गूंज हुई। विभिन्न संबोधनों में भी जय श्री राम के नारे खूब लगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed