रोजर फेडरर ने रविवार को विंबलडन 2017 के सेंटर कोर्ट पर क्रोएशिया के मारिन सिलिक को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 और 6-4 से हराकर 8वीं बार खिताब जीता। फेडरर के करियर का ये 19वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। उल्लेखनीय है कि फेडरर ने 2017 विंबलडन खिताब बिना एक भी सेट गंवाए जीता। वो टूर्नामेंट में अजय रहकर विजेता बने।
2 of 10
अपने आंसू नहीं रोक सके फेडरर
- फोटो : twitter handle-D19V
मैच के बाद फेडरर ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो टेनिस के लीजेंड कहलाएंगे। फेडरर इस दौरान अपने आंसुओ को रोक नहीं पाए और टॉवल से बार-बार मुंह पोछते रहे। पता हो कि फेडरर को ईएसपीएन ने 2016 में महान टेनिस खिलाड़ी घोषित किया था। आज हम आपको फेडरर के बारे में 8 रोचक जानकारियां बताने जा रहे हैं।
3 of 10
2003 विंबलडन के चैंपियन रोजर फेडरर
- फोटो : sportige
स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने पहली बार प्रो टेनिस साल 1998 में खेला था। इसके बाद उन्होंने 2003 में पहली बार विंबलडन की ट्रॉफी को चूमा था। तब उन्होंने फाइनल में मार्क फिलिपोसिस को 7-6 (7-5), 6-2, 7-6 (7-3) से हराया था।
4 of 10
रोजर फेडरर
- फोटो : twitter
फेडरर ने ब्रिटेन के विलियम रेनशॉ और अमेरिका के पीट सैम्प्रास के 7-7 विंबलडन खिताब जीतने के रिकॉर्ड को 2017 विंबलडन में ध्वस्त किया। ये फेडरर के करियर का 8वां विंबलडन ख़िताब है। इससे पहले 2001 में विंबलडन में चार बार के चैंपियन पीट सैम्प्रास को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था, जो उनके करियर की बड़ी उपलब्धि थी।
5 of 10
रोजर फेडरर
- फोटो : Reuters
फेडरर ने पुरुषों में सबसे ज्यादा 19 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते। उन्होंने 8 विंबलडन खिताब, रिकॉर्ड 5 यूएस खिताब, 5 ऑस्ट्रेलियन ओपन और एक बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता।