फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मंदिर में मिलता है बर्गर का प्रसाद, जन्मदिन पर कटता है केक

Tue, 16 May 2017 11:29 AM IST
amarujala.com- written by: किरण सिंह
amarujala.com- written by: किरण सिंह Updated Tue, 16 May 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
devotees get burger and cake with mineral water as prasadam

देश में लगभग सभी मंदिरों में प्रसाद के रूप में लड्डू, पेड़े जैसे ही चीज मिलती है, लेकिन अगर आप चेन्नई के इस अनोखे मंदिर में आएंगे तो आपको प्रसाद के रूप बर्गर, सैंडविच और ब्राउनी मिलेगी और वो भी मिनरल वॉटर के साथ। चौंकिए मत, चेन्नई के पड़प्पई में स्थित जय दुर्गा पीठम मंदिर में भक्तों को देवी के प्रसाद के रूप में बर्गर, सैंडविच आदि ‌मिलता है। जानिए इसके पीछे का रहस्य

devotees get burger and cake with mineral water as prasadam

इस मंदिर में बर्गर, सैंडविच, टमाटर सलाद के अलावा प्रसाद में हेल्‍थ ड्रिंक्स भी चढाई जाती है। ये फूड मंदिर के रसोईघर में बनते हैं। इस प्रसाद की खास बात है कि ये भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण से प्रमाणित होते है और इस पर इसके उपयोग की अंतिम तारीख भी लिखी होती है। यही नहीं भक्तों को प्रसाद भी एक वेंडिग मशीन के जरिए ही मिलता है।

devotees get burger and cake with mineral water as prasadam

मंदिर को हाई टेक करने वाले डॉ श्रीधर का मानना है कि जो भी चीज पवित्र भाव, अच्छे मन और पवित्र रसोई में बनाई गई हो, वो भगवान ‌को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वो मंदिर में हाइजेनिक प्रसाद के अलावा यह भी चाहते थे कि बच्चे भगवान की पूजा करने मंदिर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
devotees get burger and cake with mineral water as prasadam

उनके अनुसार जब उन्होंने केक और बर्गर को प्रसाद के रूप में शुरू किया तो विरोधियों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन सबको अनदेखा किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में प्रसाद को दोहराया नहीं जाता। बर्गर, सैंडविच, केक और ब्राउनी शनिवार और रविवार को ही दिया जाता है।

विज्ञापन
devotees get burger and cake with mineral water as prasadam

इस मंदिर की खास बात ये भी है कि यहां पर कोई दान पात्र नहीं हैं। यहां तक की  पुजारी भी पूजा के लिए कोई दान नहीं लेते। वैसे मंदिर का मैनेजमेंट स्मार्ट कार्ड सिस्टम की योजना बना रहा है, जिसे भक्त खुद मंदिर का गेट खोलकर आ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed