राम भक्त
हनुमान जल्द प्रसन्न होने वाले भगवान माने जाते हैं। हम हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंदिर जाकर उनकी पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ करते हैं। साथ ही घर के मंदिर में हनुमान जी मूर्ति और तस्वीर को रखते हैं, लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि भगवान के किस स्वरूप को घर में विराजित किया जाए और किसको नहीं। बजरंग बली के कुछ रूपों को घर नहीं रखना चाहिए इससे घर में परेशानियां आती हैं। आइए जानते हैं
हनुमान जी की कौन सी तस्वीरों घर में नहीं रखनी चाहिए।
पढ़ें- करवा चौथ 2017: व्रत वाले दिन न करें ये 5 बड़ी गलतियां, पड़ सकती हैं भारी
घर के मंदिर में भगवान हनुमान जी की ऐसी तस्वीर कभी भी नहीं लगानी चाहिए जिसमें उन्होनें अपनी छाती को चीर रखा हो।
ऐसी तस्वीर जिसमें हनुमान जी ने अपने कंधों पर भगवान राम और लक्ष्मण को बैठा रखा हो उस तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए।
पढ़ें- कहीं आप भी तो इन मूर्तियों को नहीं रखते अपने घर के मंदिर में, होता है अशुभ
जिस तस्वीर में हनुमान जी संजीवनी लिए हुए आकाश में उड़ रहें हो ऐसी तस्वीर को घर में नहीं लगाना चाहिए। हनुमान जी के मूर्ति की पूजा हमेशा स्थिर अवस्था में ही करना चाहिए।
राक्षसों का संहार करते हुए या फिर लंका दहन की तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसी तस्वीरों से जीवन में परेशानियों का अंत आसानी से नहीं होता है।