एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देकर चर्चा में आईं पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पर अपराधियों से संबंध रखने का आरोप है लेकिन बॉलीवुड की ये हिस्तियां भी अंडरवर्ल्ड से संबंधों के कारण चर्चा में रही हैं। देखें तस्वीरें।
1- ड्रग रैकेट के आरोपो में फंसी ममता कुलकर्णी अपने जमाने की सबसे खूबसूरत हिरोइनों में एक हैं। चूंकि अभी ममता ड्रग रैकेट चलाने के आरोपों से भी घिरी हैं इसलिए अपराध जगत से इनके संबंधों की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से इनका नाम जुड़ा है। चर्चा यह भी है कि कुछ साल पहले ममता कुलकर्णी ने सऊदी अरब में विक्की गोस्वामी से शादी भी कर ली थी।
2- अंडरवर्ल्ड से संबंधों के वजह से बॉलीवुड के सितारे सुर्खियों में आ चुके हैं उनमें अभिनेत्री मोनिका बेदी का भी नाम है। मोनिका बेदी अबु सलेम की मीठी बोली पिदा हो गई थीं। कहते हैं अबु सलेम के खौफ के कारण ही मोनिका को कई फिल्मों में काम मिला था। काफी दिनों तक संपर्क रहने के बाद जब अबु सलेम गिरफ्तार कर लिया गया तो मोनिका बेदी ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। अबु सलेम अभी भी जेल में है।
3- मुंबई के पहले डॉन हाजी मस्तान की वजह से मधुबाला मधुबाला का नाम सुर्खियों में आया था। कहते हैं कि हाजी मस्तान को मधुबाला बहुत पसंद थीं। उसने ऐसी लड़की से शादी की थी जो मधुबाला की तरह ही दिखती थी। इस लड़की का नाम था सोना।
4- ब्यूटी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पाकिस्तानी मॉडल अनिता अयूब का नाम दाऊद इब्राहीम के साथ जुड़़ चुका है। कहते हैं कि जब 1995 में फिल्म निर्माता जावेद सिद्दिकी ने अनिता अयूब को अपनी फिल्म में लेने से मना कर दिया था तो दाऊद के लोगों ने उसे गोली मार दी थी।