फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो क्या अखिलेश को 'हीरो' बनाने के लिए स्टीव जार्डिंग लिख रहे स्क्रिप्ट

Sat, 31 Dec 2016 07:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 Dec 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
Is steve jarding behind conflicts in SP.

समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान के बीच सोशल मीडिया पर स्टीव जार्डिंग का एक ई-मेल वायरल हो रहा है। स्टीव हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वे सपा के लिए चुनाव की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इस मेल से तो यही लग रहा है कि ताजा विवाद की स्क्रिप्ट स्टीव ही लिख रहे हैं।

Is steve jarding behind conflicts in SP.

स्टीव की ओर से अद्वैत नाम के व्यक्ति को संबोधित मेल में मीडिया प्रबंधन को लेकर सुझाव दिए गए हैं। 24 जुलाई के इस मेल में सीनियर यादव को पारिवारिक विवाद को तूल देने की सलाह दी गई है। साथ ही कहा गया है कि इसके लिए अंकल को निशाने पर रखा जाए और जूनियर यादव को पार्टी के भावी लीडर के रूप में पेश किया जाए।

Is steve jarding behind conflicts in SP.

मेल में इस पर प्राथमिकता से काम करते हुए अद्वैत को भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजे बातचीत करने को कहा गया है। कहने की जरूरत नहीं कि सीनियर यादव से स्टीव का आशय मुलायम को लेकर है जबकि जूनियर यादव के रूप में अखिलेश से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is steve jarding behind conflicts in SP.

मेल में जिस अद्वैत का जिक्र है वे अद्वैत सिंह हैं जो भारत में उनकी ओर से सपा के लिए काम कर रहे हैं। इस मेल में बुनियादी क्षेत्र की परियोजनाओं के एक साथ उद्घाटन का भी सुझाव दिया गया है। मेल में अद्वैत को किसी एमजे से संपर्क करने को भी कहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed