फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाक से गाना गाने की बात पर ये बोले हिमेश...

Tue, 08 Mar 2016 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Mar 2016 02:26 PM IST
सार

  • बोले ह‌िमेश, सलमान ने आगे बढ़ाया, लोग फैला रहे हैं मनमुटाव की अफवाह
  • ह‌िमेश ने की राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात
  • लखनऊ और कानपुर में होगी फ‌िल्म की शूट‌िंग

विज्ञापन
himesh reshamiya visits lucknow for movie promotion
लखनऊ में फ‌िल्म के प्रमोशन को पहुंचे ह‌िमेश - फोटो : amar ujala
प्रसिद्ध संगीतकार और पार्श्वगायक हिमेश रेशमिया एक बार फिर अभिनय करते दिखेंगे। उनकी फिल्म ‘तेरा सुरूर’ 11 मार्च को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वे रविवार को अभिनेत्री फरहा करीमी के साथ लखनऊ आए थे।

फिल्म की तैयारी में लगे एक साल

himesh reshamiya visits lucknow for movie promotion
लखनऊ में फ‌िल्म के प्रमोशन को पहुंचे ह‌िमेश - फोटो : Imran, amar ujala

हिमेश ने बताया कि ये फिल्म उनके लिए एक ब्रॉण्ड की तरह है। पिछली फिल्म ‘आपका सुरूर’ के आठ साल बाद नई फिल्म के आने पर उन्होंने कहा कि इस फिल्म की तैयारी में एक साल लगे। इसमें नसीरुद्दीन शाह, शेखर कपूर, कबीर बेदी जैसे कलाकार हैं।

अभिनेत्री फरहा करीमी के साथ लखनऊ पहुंचे ह‌िमेश

himesh reshamiya visits lucknow for movie promotion
लखनऊ में फ‌िल्म के प्रमोशन को पहुंचे ह‌िमेश - फोटो : Imran, amar ujala

इनसे काफी कुछ हमें सीखने को मिला है। यह पूछने पर कि उन्होंने संगीत निर्देशन काफी कम कर दिया है, हिमेश ने कहा कि इतने सारे हिट गीत देने के बाद लोगों की मुझ से उम्मीद ज्यादा हो गई। लेकिन इसे पूरा करने में गुणवत्ता का ख्याल भी रखना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाक से गाना गाने वाला सुनकर लगता था बुरा

himesh reshamiya visits lucknow for movie promotion
लखनऊ में फ‌िल्म के प्रमोशन को पहुंचे ह‌िमेश - फोटो : Imran, amar ujala

इसीलिए मैं बहुत सतर्क हूं। नाक से गाने के लिए होने वाली आलोचना पर हिमेश ने कहा कि पहले जब कोई ऐसा कहता था तो बुरा लगता था लेकिन नाक से गाने वाले गायक ने 120 हिट गाने दिए हैं और कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन

तेरा सुरूर के प्रमोशन के ल‌िए लखनऊ पहुंचे ह‌िमेश

himesh reshamiya visits lucknow for movie promotion
लखनऊ में फ‌िल्म के प्रमोशन को पहुंचे ह‌िमेश - फोटो : Imran, amar ujala

अब इसके बाद कोई ऐसा कहता है तो मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है। रेशमिया ने कहा कि मुझे सलमान खान ने आगे बढ़ाया है। कुछ लोग उनसे मनमुटाव की अफवाह फैला रहे हैं, जो गलत है। उधर, हिमेश रेशमिया ने रविवार को राज्यपाल राम नाईक से शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान फिल्म निर्माता राकेश उपाध्याय भी उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed