फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब सिल्क की चटाई से होगा आपके गठिया का इलाज

Tue, 08 Aug 2017 12:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 08 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Know how these magical Silk mats will treat your arthritis
बॉडी में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने की वजह से लोगों को गठिया का रोग होता है। पहले ऐसा माना जाता था कि ये रोग उम्र बढ़ने के साथ लोगों को होता है लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में पाया गया कि ये रोग कम उम्र में भी लोगों को अपना शिकार बना रहा है। अगर आप भी ऐसे ही रोग से पीडित हैं तो आईआईटी गुवाहाटी के वैज्ञानिकों ने आपकी परेशानी दूर कर दी है।
Know how these magical Silk mats will treat your arthritis
आईआईटी गुवाहाटी के वैज्ञानिकों ने सिल्क-प्रोटीन एवं बायोऐक्टिव ग्लास फाइबर से बनी एक चटाई तैयार की है। उनका मानना है कि यह चटाई हड्डी की कोशिकाओं में वृद्धि कर गठिया के रोगियों में घिस चुके उनके जोड़ों की हड्डियों की मरम्मत कर सकती है।
 
Know how these magical Silk mats will treat your arthritis
अधिकतर घुटने, कुल्हे, हाथ, पैर एवं रीढ़ की हड्डी में जोड़ों को प्रभावित करने वाली इस बीमारी को अस्थि एवं उपास्थि के जोड़ के विकार से भी जाना जाता है। उपचार नहीं होने से यह भयंकर दर्द, सूजन पैदा कर सकता है और परिणामस्वरूप चलना फिरना सीमित हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how these magical Silk mats will treat your arthritis
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (आईआईटीजी) से बिमान बी मंडल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चटाई के लिये वैज्ञानिकों ने पूर्वोत्तर भारत में आसानी से मिलने वाले सिल्क के एक किस्म का इस्तेमाल किया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘मूगा (असम) सिल्क में ऐसे गुण विद्यमान हैं जो रोग से निदान की प्रक्रिया में तेजी लाते है।’’ बहरहाल, मरीजों तक इसकी पहुंच सुलभ करने से पहले अभी इस चटाई का चूहों या सुअरों जैसे उपयुक्त पशुओं पर परीक्षण किये जाने की आवश्यकता है और फिर अंत में इसका मानव पर प्रयोग किया जायेगा।
 
विज्ञापन
Know how these magical Silk mats will treat your arthritis
भारत में हड्डी एवं जोड़ों की बीमारी सबसे आम है। हालांकि मंडल ने यह उल्लेख किया कि मौजूदा क्लिनिकल निदान बेहद महंगा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed