बॉलीवुड में कुछ कपल्स ऐसे हैं जिनकी शादी कुछ समय तक ही टिक पाई। ऐसे में जब उनके अलग होने की बात सामने आई तो उनके फैंस इससे काफी हैरान और निराश हुए। आइए जानते हैं ऐसे सेलेब्रिटीज के बारे में जो शादी के कुछ ही साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए।
ये भी पढ़ें- मनपसंद लड़की से शादी करने के लिए इन सेलेब को बेलने पड़े थे पापड़
लंबा नहीं चल पाया इन सेलेब्रिटीज का रिश्ता, कुछ 10 महीने तो कुछ साल भर में ही हुए अलग
कल्कि कोचलीन और अनुराग कश्यप
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन इनकी शादी सिर्फ दो साल ही चल पाई और 2013 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। कहा जाता है कि अनुराग की हीरोइनों से नजदीकी बढ़ती जा रही थी जो कल्कि को पसंद नहीं थी।
लंबा नहीं चल पाया इन सेलेब्रिटीज का रिश्ता, कुछ 10 महीने तो कुछ साल भर में ही हुए अलग
मल्लिका शेरावत करन सिंह गिल
कहा जाता है कि मल्लिका शेरावत कभी इस बात को नहीं मानतीं कि वो शादी कर चुकी हैं। लेकिन उनकी ये तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि उन्होंने पायलट करन सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। मल्लिका की ये शादी सिर्फ एक साल ही चल पाई।
लंबा नहीं चल पाया इन सेलेब्रिटीज का रिश्ता, कुछ 10 महीने तो कुछ साल भर में ही हुए अलग
करन सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम
करन सिंह ग्रोवर की पहली शादी श्रद्धा निगम के साथ हुई थी जो सिर्फ जस महीने ही चल पाई। इसके बाद करन ने जेनिफर विंगेट से शादी की और ये शादी भी दो साल से ज्यादा नहीं टिक पाई। फिलहाल करन एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ अपनी शादी-शुदा जिंदगी जी रहे हें।
लंबा नहीं चल पाया इन सेलेब्रिटीज का रिश्ता, कुछ 10 महीने तो कुछ साल भर में ही हुए अलग
पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा
पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद पुलकित और यामी गौतम के अफेयर की खबरें सामने आईं और 2015 में ही श्वेता और पुलकित एक दूसरे से अलग हो गए।