बालों का झड़ना हो या फिर बालों में
dandruff की समस्या ये दोनों ऐसी समस्याएं है जिससे निपटना काफी मुश्किल होता है। इस मुसीबत से
छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने कितने तरीकों को अपनाते हैं लेकिन कोई भी उपाय उनको इस समस्या से निजात नहीं दिला पाता।
आज हम आपको एक ऐसा देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं जो आपकी इस परेशानी को जड़ से खत्म कर देगा और आपके बाल dandruff मुक्त हो जाएगें।
वैसे तो करी पत्ते का इस्तेमाल आपने कई बार खाने में फ्लेवर लाने के लिए किया होगा लेकिन यहीं करी पत्ता आपके बालों से dandruff को खत्म करना का अच्छा साधन माना गया है।
सबसे पहले करी पत्ता लें और उसकी पत्तियों को दूध में मिलाकर पीस लें।
अब इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में लगाए और करीबन 2 घंटे तक रखें। उसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें।
ऐसा रोजाना करने पर आपके बालों से dandruff खत्म हो जाएगा।