फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakshabandhan 2017: ये खास डिश बनाकर अपनी राखी को बनाएं स्पेशल

Mon, 07 Aug 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 07 Aug 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
Happy Rakshabandhan 2017: Make your festival sweet with these delicious dishes
sweets
त्योहार कोई भी हो लेकिन उससे मिलने वाली खुशियां उस वक्त दोगुनी हो जाती हैं जब इसे मनाने वाले लोग अपने रिश्तों के साथ खाने में भी मिठास घोल लेते हैं। भाई-बहन के इस त्योहार पर आप भी अपने रिश्ते में परोसिए इन खास हेल्दी डिसीज की मिठास।
Happy Rakshabandhan 2017: Make your festival sweet with these delicious dishes
काजू पिस्ता चोको रोल
काजू पिस्ता चोको रोल
इसे बनाने के लिए 2 कप गरम पानी में पिस्ते को 5 मिनट तक भीगा कर रखें। उसके बाद उसे दरदरा पीस कर अलग रख लें। एक नॉन स्टिक पैन में खोए को 10 मिनट तक पकाकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद उसमें काजू पाउडर और चीनी डालकर लोई की तरह गूंद लें। इसके बाद पिस्ते के मिश्रण को 5 इंच लम्बा सिलिन्डर बना लें और उसे काजू के चौकोर के एक किनारे पर रख कर दोनों को साथ में रोल कर लें। बचे हुए काजू का मिश्रण और पिस्ता का मिश्रण को इसी तरह रोल कर लें। अब उन्हें चांदी के वर्क में लपेटकर 3 इंच के टुकड़े काटकर परोसें।
 
Happy Rakshabandhan 2017: Make your festival sweet with these delicious dishes
ड्राई फ्रूट कचौड़ी
ड्राई फ्रूट कचौड़ी
ड्राई फ्रूट कचौड़ी को बनाने में ज्‍यादा समय नहीं लगता है। तुरंत बनने वाली इस कचौड़ी को बनाने के लिए  सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें। इसके बाद  उसमें काजू, बादाम, अखरोठ, पिस्‍ता डाल कर 2 मिनट तक भूने और फिर उसमें खोया डाल दें। आंच से पैन को हटाकर उसमें इलायची पाउडर, केसर और चीनी डाल लें। आटे को घी और पानी मिला कर मुलायम गूथ लें। अब इसे कई छोटे टुक‍ड़ों में बांटे और उसमें ड्राई फ्रूट वाला मिश्रण भर दें और कचौड़ी को बंद कर दें। अब कढाई में तलने के लिये घी डालें और जब वह गरम हो जाए तब इसे गोल्‍डन ब्राउन होने तक भूने। गरमा गरम सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Rakshabandhan 2017: Make your festival sweet with these delicious dishes
हरियाली पनीर कोफता
हरियाली पनीर कोफता

एक बाउल में पनीर, आलू, कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च पाउडर एक साथ मिला लें| सारे मिश्रण के समान मात्रा में गोले बना लें| कड़ाही में तेल गर्म कर इन गोलों को सुनहरा होने तक तल लें| इसके बाद पालक उबालकर उसकी प्यूरी बना लें| हांड़ी में तेल गर्म करके इसमे लहसुन, पालक की प्यूरी को 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद टमाटर प्यूरी डाल दें। इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर व नमक मिलाकर 4-5 मिनट पकाएं। पानी डालकर इसे उबलने दें| इसमे तले हुए पनीर व आलू के गोले डाले। आंच धीमी करे और 5-7 मिनट तक पकाए। अब गरम मसाला मिलाकर सालन आधा होने तक पकाते रहें| इसके बाद गर्मागर्म रोटियों के साथ परोसे।
विज्ञापन
Happy Rakshabandhan 2017: Make your festival sweet with these delicious dishes
टोकरी चाट
टोकरी चाट

ओवन को 280 डिग्री सेल्सियस पर गरम कर लें।  आलू को छीलकर मैश कर लें। बचे हुए पानी को अलग कर दें। इसमें अंडा, कॉर्नफ्लोर और थोड़ा नमक मिक्स करें। अब इस मिश्रण को कटोरे के पीछे चिपकाएं जिससे इसका आकार भी कटोरे जैसे बन जाए। इसे बीस मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक बेक्ड करें। इसे ठंडा होने के बाद कटोरे से अलग कर लें। इस बीच अन्य चीजों को मिक्स करके चाट बना लें। अपने टेस्ट के हिसाब से चीजों को कम ज्यादा कर सकते हैं। अब इस चाट को आलू की टोकरी में भरें। ऊपर से धनिया पत्ते डालकर सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed