{"_id":"59840d524f1c1bfc358b4598","slug":"wearing-tight-jeans-in-this-monsoon-season-girls-may-be-suffer-from-uti-infection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आप भी पहनती हैं टाइट जींस, तो संभल जाइए","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
अगर आप भी पहनती हैं टाइट जींस, तो संभल जाइए
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
फिटनेस
मानसून सीजन में बारिश की बूंदे शरीर पर पड़ते ही मानों तरावट आ जाती है और आपका मूड फ्रेश हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है यही बूंदे या यूं कहें कि बारिश का मौसम लड़कियों के लिए आफत साबित हो सकता है क्योंकि इस सीजन में लड़कियों का जींस पहनना सेहत के लिए खतरनाक बन जाता है।
फिटनेस
इस बात को हम नहीं बल्कि Gynecologist प्रीती व्यास कह रही हैं। डॉक्टर के अनुसार बारिश का मौसम किसी भी बैक्टीरिया को फैलने में मददगार होता है क्योंकि इस समय उमस हो जाती है जो कि किसी भी बैक्टीरिया के संक्रमण के लिए काफी है। इसी वजह ज्यादातर लड़कियां को Urinary Tract Infection होने की संभावना बढ़ जाती है।
पढे़ं- बोल्ड लुक में नजर आईं ईशा गुप्ता, करवाया हॉट फोटोशूट, देंखें PHOTOS
पढे़ं- बोल्ड लुक में नजर आईं ईशा गुप्ता, करवाया हॉट फोटोशूट, देंखें PHOTOS
फिटनेस
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का urethra काफी छोटा होता है और एनल के काफी करीब होता है। जिस वजह से महिलाओं में infection होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिटनेस
इसके साथ ही डॉक्टर ने बताया कि इस इंफेक्शन का लड़कियों को होने का सबसे बड़ा कारण टाइट जींस पहनना है। जींस को पहनने से वेंटिलेशन नहीं हो पाता साथ ही एक बार पहनने के बाद जींस को न धुलने से भी बैक्टीरिया जल्दी संक्रमित हो जाते हैं। इसके अलावा अगर वॉशरूम साफ न हो तब भी इस infection की चपेट में आ सकती हैं।
विज्ञापन
relationship
इसके साथ ही डॉक्टर ने बताया कि इस मौसम में महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही अपने शरीर की साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। साथ ही जितना हो सके पानी पिए और फलों का अधिक सेवन करना आपको इस infection से बचा सकता है।