{"_id":"5976ea624f1c1b28618b47b5","slug":"running-backward-is-better-than-running-forward-says-expert","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीधे नहीं वजन कम करने के लिए अब दौड़ना होगा 'उल्टा'","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
सीधे नहीं वजन कम करने के लिए अब दौड़ना होगा 'उल्टा'
amarujala.com, presented by – शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
फिटनेस
फिट रहना किसे पसंद नहीं होता हर कोई यही चाहता है कि वो एकदम फिट दिखे। हमेशा कहा जाता है कि सुबह की ठंडी हवा सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद रहती है और अगर आप इसी समय एक्सरसाइज करेंगे तो ये न केवल आपके मूड को फ्रेश करती है बल्कि फिट रहने का बेहरतरीन फॉर्मूला भी है। दौड़ना भी इसी एक्सरसाइज का एक अहम हिस्सा है लेकिन क्या आपको पता है सीधे दौड़ने की बजाय अगर आप उल्टा दौड़गें तो वो ज्यादा असरदार होगा।
फिटनेस
एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ। इस स्टडी में 26 महिलाओं को शामिल किया गया जो कि 15 से 45 मिनट तक रोजाना सीधे की बजाय उल्टी दौड़ लगाती हैं जो कि करीब 6 हफ्ते तक चली। इसमें पाया गया कि ज्यादातर महिलाओं का वजन 2.5 फीसदी तक कम हुआ। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ मिलान और कारडिफ यूनिवर्सिटी के कुछ वैज्ञानिकों कहा कहना है कि उल्टा दौड़ने से घुटने की इंजरी का खतरा भी कम रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं इसके कुछ और फायदे..
फिटनेस
सीधे दौड़ने पर आप कमर को झुका भी सकते हैं ऐसा करने पर आपको गर्दन और बैक पेन की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है इसकी बजाय उल्टा दौड़ने पर आपको ज्यादा सीधा खड़ा रहना होता है और इसी posture को maintain भी करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिटनेस
स्टडी के मुताबिक उल्टा भागने से आप जल्दी अपना वजन घटा सकते हैं क्योंकि ये आपकी calorie को 20 फीसदी ज्यादा burnt करता है।
विज्ञापन
फिटनेस
उल्टा भागने में आपको ज्यादा effort करना पड़ाता है जो कि आपकी शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है।