एक्टर रणदीप हुड्डा फिल्मों के अलावा फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फिल्म 'सरबजीत' के लिए उन्होंने 28 दिन में करीब 18 किलो वजन कम किया था जो बेहद मुश्किल काम है। आइए जानते हैं कि रणदीप ने किस तरह अपना वजन कम किया।
ये भी पढ़ें- खुल गया सलमान खान की फिटनेस का राज, सुबह उठते ही खाते हैं ये चीजें
कुछ यूं घटाया था रणदीप ने 28 दिन में 18 किलो वजन
रणदीप की बहन डॉ. अंजली हुड्डा ओबेसिटी, मेटाबॉलिक मेडिसिन एंड क्लीनिकल न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने बताया, 'जब रणदीप ने मुझे बताया कि उन्हें फिल्म के लिए वजन कम करना है तो मैं काफी हैरान रह गई क्योंकि रणदीप एकदम फिट थे और उन्हें पतला होने की कोई जरूरत नहीं थी।'
कुछ यूं घटाया था रणदीप ने 28 दिन में 18 किलो वजन
रणदीप के लिए वजन कम करना किसी चुनौती से कम नहीं था क्योंकि वो एक स्पोर्ट-पर्सन हैं। उनके लिए वजन कम करने का मतलब था मांसपेशियों को कमजोर बनाना।
कुछ यूं घटाया था रणदीप ने 28 दिन में 18 किलो वजन
अंजली ने बताया, 'मैं ये करना तो नहीं चाहती थी लेकिन मुझे ऐसा करना पड़ा। सबसे पहले तो रणदीप की डाइट से कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों को हटाया गया। वो सिर्फ प्रोटीन लेते थे। इसके साथ रणदीप मल्टीविटामिन भी जरूर लेते थे।'
वो कैलोरी ना के बराबर ही लेते थे बावजूद इसके वो घुड़सवारी करके भी कैलोरी बर्न करते थे लेकिन अंजली इसके सख्त खिलाफ थीं।
कुछ यूं घटाया था रणदीप ने 28 दिन में 18 किलो वजन
अंजली ने बताया कि इस दौरान रणदीप बहुत अधिक कॉफी पीने लगे थे, यहां तक कि कई बार वो खाना तक नहीं खाते और कॉफी पीते थे। इसके अलावा रणदीप पानी भी खूब पीते थे। 15 दिन में उनका आठ किलो वजन कम हो गया था।