अकेलापन किसी भी इंसान के लिए खतरनाक होता है लेकिन हाल ही में खाना खाने को लेकर जो खुलासा हुआ है वो आपको हैरान कर देगा। रिसर्च में बताया गया है कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों का अकेले खाना खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है।
ये रिसर्च साउथ कोरिया की राजधानी सोल में की गई है। जिसमें इस बात का पता चला है कि अकेले खाना खाने से पुरुषों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में गंभीर बीमारी पाई गई।
रिसर्च सोल में डांगगुक विश्वविद्यालय, इल्सान अस्पताल की ओर से की गई। जिसमें 8,000 वयस्कों ने हिस्सा लिया। उनके पूछा गया कि वे कब और कितनी बार अकेले खाना खाते हैं। बता दें कि ये रिसर्च मोटापे और अकेलेपन के बीच संबंध पर बेस था।
इसमें पाया गया कि अकेले खाना खाने वाले पुरुषों में 45 फीसदी मोटापा बढ़ा और 64 फीसदी लोगों में मेटाबॉलिक सिंड्रोम पाया गया। जबकि अकेले खाना खाने वाली 29 फीसदी महिलाओं में मेटाबॉलिक सिंड्रोम पाया गया।
विश्वविद्यालय के शोध कर्ताओं ने माना कि अकेले रहते हुए लोग खुद को समाज से कटा हुआ महसूस करते हैं।