अगर आप भी
जिम में
पसीना बहाकर ये सोच रहे हैं कि आप
फिट हो गए हैं तो आपको एक बार फिर अपनी हेल्थ के बारे में सोचने की जरूरत है। एक नई रिसर्च के अनुसार लगातार ऑफिस में कई बैठे रहने से आपके घंटों किए वर्कआउट पर पानी फिर सकता है। इसलिए अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए आप अपने ऑफिस में ही ये कुछ काम करके अपनी हेल्थ मेंटेन कर सकते हैं ।
अगर आपके पास सुबह उठकर टहलने का समय नहीं हैं तो सिर्फ हर रोज अपने काम के बीच समय निकालकर 7 से 8 मिनट के लिए बीच-बीच में खड़े हो जाएं। इसके अलावा आप 2 मिनट के लिए अपनी जगह से हटकर दूसरी जगह टहलकर भी सेहत को बनाए रख सकते हैं।
ऑफिस में काम करते वक्त हमेशा कोशिश करें कि कुछ देर अपनी ही सीट पर थोड़ी देर के लिए खड़े होकर अपनी बॉडी को स्ट्रेच करें।
हमेशा कोशिश करें कि ऑफिस से अपनी कार कुछ दूरी पर पार्क करें। ऐसा करने से आप कुछ देर ही सही लेकिन पैदल तो चलेंगे। भले ही वॉकिंग का आइडिया पुराना हो गया हो पर आज भी काफी कारगर है।
हमेशा एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपके पैरों की एक्सरसाइज हो जाएगी।