फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान आए और इन 10 जगहों को नहीं घूमा, तो क्या घूमा?

Fri, 03 Mar 2017 03:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
If you are in rajasthan these place must be visit
आमेर फोर्ट - फोटो : demo pic
धोरों की धरती राजस्थान दुनियाभर में पर्यटन के लिए प्रसिद्ध् है। जहां प्रदेश में एक ओर राजपूताना की झलक देखने को मिलती है। वहीं दूसरी ओर मुगल साम्राज्य से जुड़ी कहानियां भी यहां की विरासत का अभूतपूर्व हिस्सा है। राजस्थान को राजाओं की धरती के नाम से भी जाना जाता है। इसके अतिरिक्त प्रदेश ने विश्व मानचित्र पर विभिन्न सेंचुरी को लेकर भी पहचान बनाई है। यहां हमने पर्यटकों को मुख्य तौर पर आकर्षित करने वाले कुछ पर्यटक स्थलों के बारें में जानकारी देने का प्रयास किया है। इनमें प्रमुख हैं...


आमेर फोर्ट, जयपुर

राजपूताना शान का यह प्रतीक राज्य की राजधानी जयपुर से 11 किलोमीटर दूर स्थित है। इतिहास के अमूल्य यादें समेटे यह फोर्ट हॉलीवुड और बॉलीवुड के लिए भी पसंदीदा स्थल रहा है। इसके अ​तिरिक्त यहां स्थित शीश महल हो या दीवाने ए खास सभी आपको राजपू​ताना काल का अहसास कराते है। आमेर फोर्ट को एक ओर बात जो खास बनाती है वह है हाथी की सवारी। यहां आने वाले देशी—विदेशी पर्यटक इस सवारी का लुत्फ ले सकते है।
If you are in rajasthan these place must be visit
जैसलमेर फोर्ट - फोटो : demo pic
 जैसलमेर फोर्ट, जैसलमेर

राजा जैसल का बनवाया यह फोर्ट दुनिया के सबसे बड़े फोर्ट में से एक माना जाता है। गोल्डन सिटी जैसलममेर में स्थित इस फोर्ट को देखने के लिए प्रतिवर्ष लाखों की संख्या मेंं पर्यटक पहुंचते है। इस फोर्ट में राजस्थान की शिल्पकला की झलक आसानी से देखने को मिल जाती है। इस फोर्ट के अतिरिक्त यह शहर हवेलियों के लिए भी काफी मशहूर है। साथ यहां थार की सफारी का आनंद भी  लिया जा सकता है।

 
If you are in rajasthan these place must be visit
रणथम्भोर नेशनल पार्क - फोटो : demo pic

रणथम्भोर नेशनल पार्क, सवाई माधोपुर

कभी जयपुर के राजाओं के लिए पसंदीदा शिकारगाह रहे रणथम्भोर को वर्ष 1980 में नेशनल पार्क घोषित किया गया। यह देश के फेमस सेंचुरी में से एक है। रॉयल बंगाल टाइगर का घर कहे जाने वाले इस पार्क को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते है। करीब 1334 स्कवायर किमी में फैले इस पार्क में जंगली जानवरों की कई दुर्लभ प्रजातियां भी पायी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you are in rajasthan these place must be visit
लेक पिछोला - फोटो : demo pic

 लेक पिछोला, उदयपुर

राज्य का उदयपुर शहर झीलों की नगर के नाम से प्र​सिद्ध है। झीलों के साथ इसे शहर ने पिछले एक दशक में डेस्टिनेशन वेडिंग सिटी के तौर पर भी पहचान बनाई है। यहां हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कई नामी सितारे विवाह बंधन में बंधे है। यहां की प्रमुख झील पिछोला है। जो कि शहर के मध्य में स्थित है। जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षक का केन्द्र है।

विज्ञापन
If you are in rajasthan these place must be visit
भानगढ़ फोर्ट - फोटो : demo pic
भानगढ़ फोर्ट, अलवर

अलवर जिले में स्थित यह फोर्ट देश के सबसे डरावने स्थान में माना जाता है। इस फोर्ट को लेकर कई डॉक्यूमेंट्री, टीवी सीरियल व ​फिल्म भी बन चुकी है। भारतीय पुरतत्व विभाग ने भी इस स्थान को विशेष दर्जा दिया हुआ है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed