प्रधानमंत्री मोदी के तीन साल पुरे हो चुके है। कुछ नेता उन्हें भारत के अदभूत प्रधानमंत्री को तौर पर पेश करते हैं। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ उनकी तुलना करते है। इसलिए जानने ऐसे 10 बातें जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंदिरा गांधी में एक समान है।
1. दोनों में राष्ट्रवाद
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी की बात करें तो इन दोनों नेताओं की सोच भारतीय राष्ट्रवाद के लेकर एक जैसी रही है। ये दोनों ही नेता अपने मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे हैं।
बात करें इंदिरा के समय की तो उनके समय इंदिरा गांधी की इमेज 'इंडिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया, जब तक सूरज चाँद रहेगा इंदिरा तेरा नाम रहेगा, इंदिरा लाओ, देश बचाओं देश की जनता के बीच यही नारा था। वहीं इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करे तो 'मैं नया भारत हूँ, एक भारत-श्रेष्ठ भारत, हर-हर मोदी घर-घर मोदी जैसे नारों के साथ मोदी की भी लोकप्रियता नजर आती हैं।
2. अपनी पार्टी में दोनों नेताओं की पकड़
1970 के दशक में कांग्रेस पार्टी का मतलब इंदिरा गांधी थी। वैसा ही कुछ इस समय बीजेपी में देखा जाता है। इस समय जिस भी राज्य में बीजेपी पार्टी जीत हासिल करती है। वहां के सभी नेता जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को ही देते है। इससे पार्टी में मोदी के वर्चस्व का पता चलता है। इंदिरा गांधी के समय भी कांग्रेस पार्टी इंदिरा को ही पार्टी में सबसे ऊपर रखती थी।
3. यूथ आइकन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवाओं के बीच की लोकप्रियता के बात करें तो तमाम सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर आज के युवा प्रधानमंत्री को फोलो करते हैं। वहीं इंदिरा गांधी के समय भी ऐसा ही कुछ आलाम था। उनके समय पर सोशल मीडिया जैसी कोई जगह तो नहीं थी, लेकिन नये युवाओं के बीच इंदिरा एक सशक्त प्रधानमंत्री के रूप में लोकप्रिय थीं।
4. राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बेहतर संबंध
1970 के दशक में भारत आर्थिक रूप से कमजोर देश था। जिसके कारण हर राज्य की माला हालत थी। मगर इंदिरा गांधी ने हरित क्रांति को हर राज्य में लागू किया और सभी राज्यों में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अच्छे संबंध के चलते इस क्रांति को अपनाया।
वहीं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ऐसे की व्यक्तित्व रहा है। मुख्यमंत्रियों के साथ मोदी के संबंध का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। गैर भाजपा राज्यों में भी उनकी बातों का सम्मान किया जाता है।