फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रपति चुनावों की ये हैं कुछ मजेदार बातें, पढ़कर रह जाएंगे अचरज में

Tue, 18 Jul 2017 02:18 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Tue, 18 Jul 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
President election: unknown and intersting facts of previous election

देश में 14वें राष्ट्रपति के पद के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और मतदाताओं का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद हो चुका है। अगला राष्ट्रपति कौन होगा यूं तो इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है लेकिन विधिवत ऐलान 20 जुलाई को मतगणना के बाद ही होगा। राष्ट्रपति चुनावों के साथ कई रोचक आंकडों और किस्‍सों का इतिहास रहा है। ऐसे ही कुछ रोचक किस्सों से हम आपको रूबरू कराते हैं। 


 

Trending Videos
President election: unknown and intersting facts of previous election
देश में दो राष्ट्रपतियों की मृत्यु पद पर रहते हुए हुई थी और दोनों ही मुस्लिम थे। जिनमें जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद थे। जाकिर हुसैन की मृत्यु 3 मई 1969 को हुई थी। 
President election: unknown and intersting facts of previous election
कुलपतिः तीन राष्ट्रपति कुलपति के पद से यहां तक पहुंचे थे, इनमें डा. सर्वापल्ली राधाकृष्‍णन आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति रहे थे। जबकि तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और केआर नारायणन जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
President election: unknown and intersting facts of previous election
मुख्यमंत्रीः चार राष्ट्रपति पूर्व में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके थे। इनमें बीडी जत्ती मैसूर (कार्यवाहक) तो नीलम संजीवा रेड्डी आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे। ज्ञानी जैल सिंह पंजाब के और शंकर दयाल शर्मा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
President election: unknown and intersting facts of previous election
वकालतः राजेन्द्र प्रसाद, फखरुद्दीन अली अहमद, रामास्वामी वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी वकालत की डिग्री हासिल कर चुके हैं। खास बात ये है कि मौजूदा चुनाव के दोनों उम्‍मीदवार रामनाथ कोविंद और मीरा कुमार भी वकालत की डिग्रीधारक हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed