फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'DAY SPECIAL: सितारों की जुबानी, PM मोदी की अनकही, अनसुनी कहानी

Sat, 16 Sep 2017 01:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 16 Sep 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
pm modi birthday special, celebrity tell untold story of narendra modi
pm modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 66वां जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए एक खास मोबाईल ऐप 'नमो ऐप' बनाया गया है। इस ऐप के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को देश-दुनिया से लाखों बधाई संदेश मिल रहें हैं। इन बधाई देने वालों में अमिताभ बच्चन, अनिल अंबानी, लता मंगेशकर, आमिर खान, टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस मिस्त्री और आनंद महिंद्रा जैसी मशहूर हस्तियां भी शामिल है। इन हस्तियों ने उन्हें इस विशेष दिन पर बधाई देने के साथ-साथ उनसे जुड़ी कई यादों को भी साझा किया। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, पीएम मोदी से जुड़ी किन यादों को साझा किया इन सितारों ने-

pm modi birthday special, celebrity tell untold story of narendra modi

जब अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म देखने पहुंचे मोदी

अमिताभ बच्चन ने 'नमो ऐप' के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उन्हें 66वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी से जुड़ा वाकया सुनाते हुए बताया, "मुख्यमंत्री निवास में आपसे पहली बार मुलाकात हुई थी। वो साधारण सा घर था और उससे भी साधारण कमरा था। मैं अपनी फिल्म 'पा' के लिए टैक्स में छूट मांगने गया था। आपने कहा कि साथ में फिल्म देखते हैं। आप अपनी गाड़ी में ही थिएटर ले गए। फिल्म देखी और साथ में खाना खाया। इस बीच सामान्य रूप से गुजरात टूरिज्म को लेकर बातचीत हुई।"

अमिताभ ने आगे बताया, 'एक हफ्ते के अंदर गुजरात टूरिज्म के अफसर मुंबई में मेरे घर आए और काम शुरू करने की बात कही। कुछ दिनों में काम शुरू भी हो गया। ये किसी आश्चर्य से कम नहीं था। गुजरात पहुंचा तो पहला फोन आपका आया। आपने कहा- स्वागत है, किसी चीज की जरूरत हो तो मुझे फोन कीजिएगा। बाहर गर्मी बहुत है। पानी पीते रहिए और बीच-बीच में आराम भी करते रहिए। मैंने आपसे कहा कि काम के दौरान मुझसे कोई पॉलिटीशियन मुझसे न मिले। ऐसा ही हुआ। जितने दिन-महीने काम किया, मुझे कोई भी पॉलिटीशियन नजर नहीं आया।'

pm modi birthday special, celebrity tell untold story of narendra modi
अनिल अंबानी

धीरुभाई अंबानी ने पहले ही कर दी मोदी के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी

उद्योपति अनिल अंबानी ने 'नमो ऐप' पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए बताया, "1990 के दशक में मैं पहली बार मोदी से मिला। तब मेरे पिता धीरूभाई अंबानी ने उन्हें घर पर खाने के लिए बुलाया था। बातचीत के बाद पापा ने कहा- लंबी रेस ने घोड़ो छे, लीडर छे, पीएम बनसे (ये लंबी रेस का घोड़ा है, सही मायने में लीडर है, ये प्रधानमंत्री बनेगा)। पापा ने उनकी आंखों में सपने देख लिए थे। वो वैसे ही थे जैसे अर्जुन को अपना उद्देश्य और विजन पता था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi birthday special, celebrity tell untold story of narendra modi

पीएम मोदी की वजह से भारत का कद बढ़ा

एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, "बीते दो सालों में एक विजनरी लीडर के नेतृत्व में भारत का कद बढ़ा है। बड़ी बात ये है कि दुनिया के बीच भारत की स्थिति काफी मजबूत हुई है। जिस तरह से वे दुनिया के सामने भारत का विजन रखते हैं, वो काबिले तारीफ है। उनकी स्टेट्समैनशिप पर हर भारतीय को गर्व है।"

विज्ञापन
pm modi birthday special, celebrity tell untold story of narendra modi

भारत को विकसित भारत बनाएंगे पीएम मोदी

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, "करीब एक दशक पहले मोदी मुंबई आए थे और बिजनेसमैन को गुजरात में इन्वेस्ट करने के लिए आमंत्रित किया था। तभी लगा था कि ये शख्स कुछ अलग है। वक्त बीतने के साथ उन्होंने भी साबित किया है कि वे एक अलग तरह के शख्स हैं। वे एक ऐसे इंसान हैं जो भारत को बहुत जल्दी विकसित भारत में बदलना चाहते हैं"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed