प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गांव वडनगर के दौरे पर हैं। उनके स्वागत के लिए वडनगर को काफी अच्छे से सजाया गया है। देखिए तस्वीरें
मोदी के स्वागत के लिए पूरे वडनगर को सजाया गया, उनके पीएम और गुजरात का सीएम रहते जो-जो स्कीम चलाई गईं उन सभी के पोस्टर लगाए गए। इस मौके पर गांव के अलावा आसपास के इलाके वाले लोग भी काफी खुश थे।
मोदी बचपन में वडनगर में ही पढ़ते थे, जिस स्कूल में उनकी पढ़ाई हुई वहां के टीचर और बच्चे उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मोदी ने स्कूल के गेट में घुसते ही वहां की मिट्टी से तिलक किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचपन गुजरात के वडनगर में ही बीता। वडनगर स्टेशन से मोदी का खास रिश्ता है, यहीं पर वह अपने पिताजी के साथ चाय बेचा करते थे। वह चाय की छोटी सी दुकान अब भी स्टेशन पर मौजूद है।
मोदी के कुछ रिश्तेदार अभी भी वडनगर में रहते हैं, मोदी पीएम बनने के बाद पहली बार वहां गए।