टीम इंडिया के सफल
कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली के 45 वें जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं '
दादा' की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।
2 of 10
सौरव गांगुली
- फोटो : SELF
क्या आप जानते हैं सौरव गांगुली को भले ही टीम इंडिया में दादा के नाम से जाना जाता है, लेकिन बचपन में उनका उपनाम महाराजा था। गांगुली का बचपन रईसी में बिना अभाव के बीता।
सौरव गांगुली अपने बड़े भाई स्नेहाशिष से प्रेरित थे। वह बंगाल क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। लेकिन परिवार के समक्ष क्रिकेट को लेकर अपनी इच्छा बताना गांगुली के लिए बेहद मुश्किल था।
4 of 10
सौरव गांगुली
- फोटो : ESPN
सौरव गांगुली का बाएं हाथ से बल्लेबाजी सीखने का भी एक राज है। इसके पीछे उनके बड़े भाई स्नेहाशिष ही है।
गांगुली के बड़े भाई बाएं हाथ से खेलते थे। इसलिए क्रिकेट सीखने के लिए गांगुली ने भी बाएं हाथ से खेलना शुरू किया ताकि वह उनके क्रिकेट सामान को आसानी से प्रयोग में ला सके।