फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi-Sheikh Hasina bilateral talk today, 25 Deals On Cards But Teesta Will Have To Wait

मोदी-हसीना के बीच द्विपक्षीय वार्ता आज, फिर लटक सकता है तीस्ता समझौता

Sat, 08 Apr 2017 12:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sat, 08 Apr 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi-Sheikh Hasina bilateral talk today, 25 Deals On Cards But Teesta Will Have To Wait
एयरपोर्ट पर शेख हसीना से मिलते मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शुक्रवार को चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंच गई। पीए मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ कर पालम एयरपोर्ट पर अपने बांग्लादेशी समकक्ष की आगवानी की। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच शनिवार को महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता होगी। 

विज्ञापन


इस दौरान रक्षा, व्यापार, परमाणु ऊर्जा सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीब दो दर्जन समझौतों पर सहमति बनने के आसार हैं। इस दौरान बांग्लादेश को भारत की ओर से सैन्य आपूर्ति के लिए 50 करोड़ डॉलर का कर्ज दिए जाने की घोषणा भी संभव है। हालांकि दोनों देशों के बीच तीस्ता नदी जल बंटवारे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रुख के कारण समझौते की उम्मीद कम है। भारत को इस दौरान आतंकवाद पर बांग्लादेश का समर्थन हासिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बीते यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान ही चीन से बांग्लादेश की नजदीकियां कम करने की शुरू हुई कवायद को हसीना की भारत यात्रा में और विस्तार मिल सकता है। इसके तहत भारत की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हमले को ज्यादा तवज्जो न दिए जाने और इसके बदले आतंकवाद पर सहयोग बढ़ाने के मुद्दे को बातचीत के एजेंडे में प्रमुखता दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच आतंकवाद के खात्मे की रूपरेखा तैयार करने पर भी सहमति बनेगी। दरअसल अपने खिलाफ आतंकवाद के लिए बांग्लादेश का हो रहे उपयोग से भारत दशकों से चिंतित रहा है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए मोदी-हसीना की बैठक के बाद अहम घोषणा होगी।

तीस्ता समझौता फिर लटकने के आसार

Narendra Modi-Sheikh Hasina bilateral talk today, 25 Deals On Cards But Teesta Will Have To Wait
तीस्ता नदी

मनमोहन सरकार के कार्यकाल में तीस्ता जल बंटवारा समझौता की नाकाम कोशिश हसीना के इस भारत दौरे में भी परवान चढ़ने की उम्मीद कम है। चर्चा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद को दोनों देशों के बीच कुछ परियाजनाओं की होने वाली शुरुआत से संबंधित कार्यक्रम तक ही सीमित रखेंगी। तीस्ता समझौते को ले कर ममता की कुछ आपत्तियां है, जिसे दूर नहीं किया जा सका है।

प्रोटोकॉल तोड़ कर शेख हसीना की आगवानी करने पालम एयरपोर्ट पहुंच कर पीएम मोदी ने सबको चौंका दिया। दरअसल अपने सरकारी निवास 7 लोक कल्याण मार्ग से पालम एयरपोर्ट साधारण सुरक्षा घेरे में पहुंचे। इस दौरान उनके लिए ट्रैफिक को भी नहीं रोका गया। सामान्य तरीके से एयरपोर्ट पहुंचे मोदी ने वहीं पर हसीना की आगवानी की। हालांकि इससे पहले बताया जा रहा था कि दोनों नेताओं की मुलाकात शनिवार को महज द्विपक्षीय वार्ता के दौरान ही होगी।

आज दोपहर करीब 3:30 बजे वो मोदी के साथ 1971 के युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में रखे गए एक कार्यक्रम में भाग भी लेंगी। 

अजमेर शरीफ भी जाएंगी हसीना
चार दिवसीय भारत यात्रा के दौरान बांग्लादेश की पीएम हसीना रविवार को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाएंगी। उनके यात्रा कार्यक्रम में राष्ट्रपति, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से साथ मुलाकात भी शामिल है। हसीना इस दौरान भारत के व्यापारियों के साथ बैठक भी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed