हाल ही में '
बागी'
टाइगर श्रॉफ ने जीक्यू मैगजीन के लिए एक हॉट
फोटो शूट करवाया है। इस फोटो शूट में टाइगर बेहद डैशिंग लग रहे हैं। वैसे तो टाइगर अपनी फिटनेस और लुक्स की वजह से हमेशा ही अपनी महिला फैंस के फेवरेट रहे है।
टाइगर इस फोटोशूट में टी शर्ट और शॉर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि टाइगर ने अपनी पहली ही फिल्म 'हीरोपंती' से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
टाइगर को पहली फिल्म के लिए अब तक चार अवार्ड से नवाजा जा चुका है। जिनमे आइफा का मेल डेब्यू अवार्ड भी शामिल है।
ये भी पढ़े- अपनी नजर को बनाए और भी खूबसूरत आर्टिफिशियल आई लैशेज के साथ
टाइगर के विनम्र स्वभाव के साथ उनका दिलकश अंदाज हमेशा उनकी यूएसपी रहा है। अपनी भोली भाली सूरत से उन्होंने लाखों फैंस का दिल जीत रखा है।
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 2’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।
फिल्म ‘बागी 2’ के पोस्टर को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म अपनी पहली फिल्म से भी ज्यादा दमदार होगी।
फिलहाल टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ पर काम कर रहे हैं।