अगर आप जल्द ही
शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और अभी तक आपने अपने शादी के
लहंगे का चुनाव नहीं किया है तो घबराइए मत,
सोनम कपूर ने आपकी सारी टेंशन दूर कर दी है।
हाल में सोनम कपूर ने एक वेडिंग मैगजीन के लिए एक फोटोशूट करवाया है। 'खुश' नाम की इस फोटोशूट में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए पहचाने जानी वाली सोनम ने एक बार फिर इस ग्रेसफुल वेडिंग फोटोशूट से अपने फैन्स को खुश कर दिया है।
गौरतलब है कि दुल्हन के लिबाज वाले इस फोटोशूट में सोनम कपूर ने डिजाइनर सब्यसाची का लहंगा पहना हुआ है। इस लहंगे की खास बात ये है कि इसे भारत में ही हेंड प्रिंटिंग करके तैयार किया गया है।
इस फोटोशूट में सोनम कपूर ने अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई लाल रंग की पोशाक पहनी हुई है। इस जैकेट वाली पोशाक में भी फैशन दिवा सोनम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि फोटोशूट कैसा भी हो, सोनम के लुक और अदाओं का कोई मुकाबला नहीं है।
सोनम ने इस फोटो में फिश कट लहंगा पहना हुआ है। सोनम का ये लहंगा पायल सिंघल ने डिजाइन किया है। शूट के बाद सोनम की ये खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की गई।