एक बार फिर
रेड कार्पेट पर
ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती और
स्टाइल का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। इस बार रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या की सूबसूरती के साथ उनकी बोल्डनेस के किस्से भी लोगों की जुबान पर थे। दरअसल अपने दूसरे दिन 'भारतीय सिंड्रेला' ने रेड कार्पेट के सारे नियमों को ताक पर रखकर राल्फ एंड रुसो का डिजाइन किया हुआ रेड कलर का गाउन पहना।
2 of 5
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन
माना जाता है कि रेड कार्पेट पर किसी भी सेलिब्रिटी को रंग लाल पहने की अनुमति नहीं है। लेकिन इस ब्यूटी क्वीन ने रेड कार्पेट के सारे कहे- अनकहे नियमों को ताक पर रखकर दुनिया को बता दिया कि वो अपने स्टाइल और फैशन के आगे कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करती हैं।
3 of 5
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन
इस मौके पर ऐश्वर्या अपने मल्टीलेयर गाउन में दिखाई दीं। उनके इस गाउन में एमरॉयडरी के साथ छोटे-छोटे स्टोन भी लगे हुए थे।
4 of 5
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन
जहां तक ऐश्वर्या के बालों की बात है उन्होंने उसे काफी थीक लुक दिया हुआ था। इस गाउन के साथ ऐश्वर्या ने रूबी लगे हुए डायमंड ईयररिंग पहने हुए थे। मेकअप के नाम पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने ड्रेस से मेल खाती गहरे रंग का लिपकलर लगाया हुआ था। उन्होंने अपनी आंखों पर खूबसूरत आर्टिफिशियल आई लैशेज लगाई हुई थी।
5 of 5
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन
बता दें ऐश्वर्या राय बच्चन यहां अपनी बेटी अराध्या के साथ दिखाई दी थी। ऐश्वर्या इस फेस्टिवल में 16वीं बार हिस्सा ले रही हैं। वो यहां कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियाल पेरिस का प्रतिनिधित्व करने पहुंची हैं ।