मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली अर्शी खान मूलरुप से अफगानिस्तान की हैं और फिलहाल बिग बॉस 11 में अच्छी टीआरपी बटोर रही हैं। लेकिन साउथ की एक एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने अर्शी खान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।
एक्ट्रेस गहना ने अर्शी पर खुलासा किया है कि उन्होंने शो में अपनी उम्र गलत बताई है और वे एक 50 साल के शख्स से शादी भी कर चुकी हैं। गहना का कहना है कि वे खुद भोपाल से हैं जहां अर्शी रहती हैं। गहना ने अर्शी की उम्र 32 साल से ज्यादा बताई है। लेकिन शो में अर्शी ने अपनी उम्र 27 साल बताई हुई है। गहना का कहना है कि उन्होंने स्कूल से अर्शी की सही उम्र का पता किया है।
गहना ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि अर्शी की शिक्षा भी जाली है। गहना ने ये भी कहा कि बिग बॉस ने जाली शैक्षिक कागजातों के आधार पर कैसे अर्शी को घर में एंट्री दे दी। बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफ्रीदी से अपनी रिलेशनशिप बताने के चलते अर्शी सुर्खियों में आई थी। यहां तक अर्शी ने शाहिद के साथ सेक्स करने की बात भी कही थी। लेकिन गहना ने इसपर कहा कि सेक्स तो बहुत दूर की बात है अर्शी तो आज तक शाहिद से फेस टू फेस भी मिली भी नहीं है।
गहना का अर्शी पर सबसे बड़ा ये आरोप है कि उनपर 10 आपराधिक मामलों के केस लंबित हैं। जिनमें सबसे बड़ा आरोप अर्शी के अपने न्यूड शरीर पर भारत और पाकिस्तान के झंडे की पेंटिग बनवाना है।
गहना ने अर्शी की एक 50 साल के शख्स से शादी होने के सबूत देने की बात कही है। खबर है कि गहना आने वाले कुछ दिनों में एक प्रेस कांफ्रेस के जरिए इन सब बातों का खुलासा करने वाली हैं। लेकिन गहना के आरोपों में कितनी सच्चाई हैं ये तो गहना ही जानती हैं।