फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: सलमान के सामने सपना चौधरी ने दिखाए ऐसे तेवर, दंग रह गए घरवाले

Mon, 27 Nov 2017 09:12 AM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
amarujala.com- Presented by :आनंद Updated Mon, 27 Nov 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
salman khan lash out at Sapna Chaudhary in Bigg Boss house
बिग बॉस के सीजन 11 में डांसर सपना चौधरी के तेवर तो घरवालों के सामने पहले ही तल्‍ख थे, अब तो वह सलमान खान को भी तेवर दिखाने से नहीं चूक रहीं। गलती साबित होने के बावजूद उसके चेहरे पर गुस्सा साफ तौर पर झलका, बल्कि सारे एपिसोड उसने चेहरा तक उठाकर नहीं देखा।
salman khan lash out at Sapna Chaudhary in Bigg Boss house
Sapna Chaudhary
दरअसल, वीकेंड के वार की शुरुआत में ही जब सलमान ने घरवालों की क्लास शुरू की तो पहला विलेन बने पुनीश। सलमान ने पूछने पर जब पुनीश ने सपना के बारे में बोली सारी बात बताई तो भी सपना उसे मानने को तैयार न हुई। यहां तक सलमान को बोलने लगी कि मुझे उसकी असली वीडियो क्लिप दिखाई जाए।
salman khan lash out at Sapna Chaudhary in Bigg Boss house
बात यहीं खत्म न हुई और सलमान के सामने ही सपना चौधरी पुनीश पर बिफर पड़ीं और उसे बोलीं कि आप मुझसे बात मत करें। इस दौरान उसने ‘मासी और क्लासी’ वाला बयान, और 12वीं पास वाले कमेंट को लेकर भी पुनीश को लताड़ा। बाद में फिर वह सारे शो में सलमान के सामने चेहरा झुकाकर बैठी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan lash out at Sapna Chaudhary in Bigg Boss house
सलमान सपना और हिना से कहते हैं कि अगर आप किसी को कुछ बोलो तो सुनने की भी हिम्मत रखें। पुनीश कहते हैं कि सपना जात की बात क्यों करती हैं। सलमान कहते हैं कि आप पढ़े लिखे हैं ऐसी बातें तो न करें घर में। वहीं सपना पलट कर सलमान को जवाब देती हैं कि आपने अनपढ़ लोगों को यहां लाकर गलत कर दिया।
विज्ञापन
salman khan lash out at Sapna Chaudhary in Bigg Boss house
गौरतलब है कि इस सप्ताह सपना चौधरी के घर के बेघर होने की अटकलें चल रही हैं। उसके पीछे भी वजह यही बताई जा रही है कि सपना चौधरी बहुत बदल गईं हैं। वह बात बात पर हर किसी से बिना वजह लड़ पड़ती हैं। बेहद अपशब्द बोलती हैं, यही कारण है कि फैंस के बीच उसकी लोकप्रियता भी अब पहले जैसी नहीं रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed