सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपना 41वां बर्थडे सेलीब्रेट किया था। सुनील के बर्थडे पर कपिल शर्मा ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। कपिल के मैसेज के रिप्लाई में सुनील ने भी उन्हें धन्यवाद दिया था। लेकिन ये भी साफ था इन सब से सुनील शो में वापसी नहीं करेंगे।
कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड ने सुनील से कही ऐसी बात, सुनकर चौंक गए सभी
लेकिन कपिल की गर्लफ्रेंड गिन्नी ने उनके लिए बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, गिन्नी कपिल और सुनील के झगड़े को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं। सुनील के बर्थडे पर गिन्नी ने पहले ट्वीट करते हुए उन्हें विश किया।
पढ़ें- बिना डायलॉग बोले 5 लाख रुपए कमाता है 'भाबी जी' का रिक्शे वाला, हप्पू सिंह की फीस होश उड़ा देगी
इसके बाद सुनील से रिक्वेस्ट की कि वो कपिल को माफ कर दें और शो में वापस आ जाएं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "हम आपको बहुत मिस करते हैं। अपने छोटे भाई की बात मानो और शो में वापस आ जाओ।
पढ़ें- मामी ऐश्वर्या को पीछे छोड़ अवॉर्ड शो में छाईं नव्या नवेली, अमिताभ बच्चन का सिर फक्र से हुआ ऊंचा
गिन्नी का ट्वीट- (#HappyBirthdaySunilGrover @WhoSunilGrover We really miss you. Apne chhote Bhai ki baat Maano Aur #Tkss mein waapas Aao)।
अब देखना ये है कि सुनील गिन्नी की बात मानते हैं या नहीं। हालांकि कपिल शो में सुनील को वापस लाने के लिए कई पैतरें अपना चुके हैं। शो की गिरती टीआरपी से कपिल काफी परेशान हैं। इसकी वजह से वो डिप्रेशन में भी हैं। कई बार सेट पर ही बेहोश भी हो चुके हैं।
पढ़ें- अर्पिता के बारे में तो बहुत सुना, अब जानिए सलमान की रियल सिस्टर अलवीरा की रॉयल लाइफ की सच्चाई