बिग बॉस 11 का पहला एपीसोड कल टेलीकास्ट हो गया। इस बार घर में 14 कंटेस्टेंट और पड़ोसी घर में 4 कंटेस्टेंट हैं। पहले ही दिन एक ओर घर में हिना खान और बेनाफ्शा का बर्थडे मनाया गया तो दूसरी ओर कुछ घरवालों में झगड़े भी हुए।
Bigg Boss 11: दाऊद के दामाद ने सुनाया ऐसा नॉनवेज जोक, पहले दिन ही रो पड़ीं सपना चौधरी
इनमें से दाऊद की बहन के दामाद जुबैर खन और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के बीच भी नोक-झोक हो गई। बात इतनी बढ़ी कि सपना रोने लगीं।
पढ़ें- आखिर क्यों कुंवारे हीरो नहीं बनना चाहते थे शाहरुख, जल्दबाजी में गौरी से कर ली थी शादी
दरअसल, कुछ कंटेस्टेंट डाइनिंग टेबल पर बैठ बात कर रहे थे। वहीं सपना भी बैठी थीं। तभी जुबैर ने कहा कि उन्हें एक नॉन वेज शेर याद आ गया है।
इस लिंक पर जाकर सपना और जुबैर की नोक-झोक देखें
जब उन्हें मना किया जाता तब तक जुबैर वो नॉन वेज शेर सुना देते हैं। सपना को ये शेर बेहद खराब लगता है। वो जुबैर से कहती हैं कि छी कितने गंदे हो आप।
पढ़ें- ऋतिक की पुलिस कंप्लेन की फाइल लीक, दिल खोलकर लिखी कंगना की करतूतें
सपना कहती हैं, 'हट! ऐसा भी कोई बोलता है क्या। आपको देखना चाहिए कि यहां लेडीज बैठी हैं। उनके सामने आप ऐसा नहीं बोल सकते।' इतना कहकर सपना वहां से उठकर जाने लगती हैं।
पढ़ें- एयरपोर्ट पर आदित्य नारायण ने की महिला स्टाफ से बदसलूकी, अधिकारी को दी धमकी