बिग बॉस के 11 साल के
इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ, पहली बार ऐसा चौंकाने वाला फैसला हुआ है। उधर, हितेन और हिना को भी घर से बाहर होने की सजा मिली है।
दरअसल, ये सब हुआ लग्जरी बजट के टास्क में घरवालों की लापरवाही पर। बिग बॅास के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब घर की प्राइज मनी जीरो कर दी गई। पूरे घरवालों ने मिलकर काफी बहस और एक दूसरे से लड़ाई के बाद हिना खान और हितेन तेजवानी को घर से बाहर निकाल जेल की सजा दी गई।
इस बार बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को लग्जरी बजट के लिए टास्क दिया था, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को अलार्म बजने तक अंतरिक्ष रूपी रॉकेट में बैठना था। शिल्पा, अर्शी, बंदगी सहित कई कंटेस्टेंट्स ने पहले ही टास्क छोड़ दिया। वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी रात में संचालक पुनीष के सो जाने के बाद गेम के नियम तोड़े।
बिग बॉस ने भी दोपहर तक कुछ नहीं बोला। फिर अचानक सभी को लिविंग एरिया में बुलाया गया और बिग बॉस ने घरवालों की लापरवाही को उजागर किया और कहा कि ये टास्क सुबह साढ़े 6 बजे ही खत्म हो गया था। टास्क को निभाने में घरवाले फेल रहे, इसलिए विनिंग अमाउंट जीरो किया जाता है।
टास्क के बाद 'बिग बॉस' सभी घरवालों से दो ऐसे कंटेस्टेंट का नाम मांगेगे जिन्होंने सबसे बुरा प्रदर्शन किया। सभी घरवाले हिना खान और हितेन तेजवानी का नाम लेंगे, जिन्हें कालकोठरी की सजा सुनाई जाएगी। बेनाफशा को भी यह सजा मिलेगी। हालांकि उसे सजा आकाश के बाल खींचने की वजह से मिलेगी।