लॉन्चिंग के बाद बिग बॉस 11 सीजन के संभावित सेलिब्रिटिज की फाइनल लिस्ट लीक हो गई है। आइए हम आपको बताते हैं कि कौन-कौन से सेलिब्रेटी भाग ले रहे हैं, जिनका सलमान खान से सामना होगा।
1 अक्टूबर से शूरू होने वाले इस शो में पॉप सिंगर ढिंचैक पूजा का नाम सामने आ रहा है। खबर है कि वो शो की कंफर्म खिलाड़ी हैं। पिछले दिनों ढिंचैक पूजा ने अपने गानों से सनसनी फैलाई थी। लोग जरूर घर के अंदर ढिंचैक पूजा को देखना चाहेंगे।
पढ़ें- Bigg Boss 11: लॉन्चिंग पर बोले सलमान खान, 'मेरी वजह से ही तो आती है TRP'
इनके बाद एक और सेलिब्रिटी हैं, जो टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' कि अभिनेत्री शिल्पा शिंदे हैं। आपको बता दें कि यौन उत्पीड़न के मामले में शो के निर्माता को थप्पड़ मारने के बाद ज्यातर खबरों में रहीं। उसके बाद उनका एक आइटम सॉन्ग भी आया।
पढ़ें- टीवी के 'मुंगेरीलाल' ने बॉलीवुड को हिला डाला, बीवी ने लगाया था ऐसा आरोप महीनों रहे थे लापता
इसके अलावा एमटीवी स्पिलिटविला के विनर प्रियांक शर्मा के बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने की खबरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर प्रियांक के पास बहुत अच्छा फैन हैं जो शो में उनके पक्ष में काम कर सकते हैं।
टीवी निर्माता विकास गुप्ता की भी बिग बॉस 11 में शामिल होने की पूरी संभावना है। हाल ही में विकास गुप्ता टीवी एक्टर पार्थ समंथान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। पार्थ ने विकास के शो 'कैसी हैं यारियां' में काम किया था। दोनों के बीच विवाद भी रहा था।