छोटे पर्दे की सबसे चर्चित और पसंदीदा '
बालिका वधू' यानि की अविका गौर आज अपना 20वां
जन्मदिन मना रही हैं। 12 साल की उम्र में 'बालिका वधू' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अविका आज टीवी का जाना-माना नाम हैं। वो टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से भी एक हैं।
अविका को बड़ा ब्रेक कलर्स के बाल विवाह पर आधारित शो 'बालिका वधू' से मिला था। इसमें उन्होंने एक शादीशुदा बच्ची का किरदार निभाया था। सीरियल में उनकी ऐसी जबरदस्त एक्टिंग थी कि दर्शकों को उनसे हमदर्दी होने लगी थी।
अविका ने तीन साल तक इस सीरियल में काम किया था। इसके बाद अविका इसी चैनल के शो 'ससुराल सिमर का' में नजर आईं। इस सीरियल में अविका ने एक शादीशुदा औरत का रोल निभाया था। सभी उन्हें इस अंदाज में देख हैरान रह गए थे। अविका ने मात्र 16 साल की उम्र में ऐसा रोल निभाया था।
काफी कम लोग जानते हैं कि अविका सीरियलों के अलावा फिल्मों में भी सक्रिय हैं। अविका ने हिंदी फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर 'पाठशाला' और 'तेज' जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं तेलुगू सिनेमा में उन्होंने कई फिल्में की हैं।
अविका फिल्मों और सीरियलों में मोटी फीस लेती हैं। एक फिल्म के लिए अविका 50 लाख फीस लेती हैं। वहीं 'ससुराल सिमर का' सीरियल के लिए वो 25,000 रुपये प्रति एपिसोड लेती थीं।