इन दिनों एक्ट्रेस जरीन खान की खुशी का ठिकाना नहीं है और हो भी क्यों ना ? इन दिनों वो मॉरीशस में जो घूम रही हैं। लेकिन वहां वो अकेली नहीं हैं बल्कि टीवी एक्टर गौतम रोडे उनके साथ हैं। दोनो जमकर वहां मस्ती कर रहे हैं और उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर जरीन और गौतम रोडे का क्या कनेक्शन है ?
इस टीवी हीरो के साथ मॉरीशस में मस्ती कर रही हैं जरीन खान
दरअसल जरीन खान फिल्म 'अक्सर' के सीक्वल में काम कर रही हैं जिसमें वो तीन मर्दों के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी, जिनमें से एक गौतम रोडे हैं। फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में चल रही है। यहां शूटिंग के बीच जब भी वक्त मिलता है गौतम रोडे और जरीन बीच पर मस्ती करने पहुंच जाते हैं।
इस टीवी हीरो के साथ मॉरीशस में मस्ती कर रही हैं जरीन खान
दोनो एक्टरों ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की हैं जिनमें वो बीच पर एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस टीवी हीरो के साथ मॉरीशस में मस्ती कर रही हैं जरीन खान
बता दें कि इससे पहले जरीन पिछले साल आई फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में नजर आईं थीं जिसमें उन्होंने जमकर बोल्ड सीन दिए थे और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि 'अक्सर' के इस सीक्वल में भी जरीन को हॉट और बोल्ड अवतार देखने को मिलेगा।
इस टीवी हीरो के साथ मॉरीशस में मस्ती कर रही हैं जरीन खान
खैर अब देखना ये है कि सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने के बाद गौतम रोडे के साथ जरीन खान की केमेस्ट्री परदे पर रंग जमा पाती है या नहीं।