संजय दत्त ने अपनी आने वाली फिल्म भूमि के लिए 14 सालों बाद कोई गाना गाया है। उन्होंने भगवान गणेश पर गाना गाया है, जो गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज होगा। ये गाना आरती के तौर पर होगी।
संजय दत्त पहले भी फिल्मों के लिए गाने गा चुके हैं। वो एक सिंगल ट्रैक में आशा भोषले के साथ भी गा चुके हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें, संजय दत्त ने किन फिल्मों में कौन से गाने गाए हैं।
खूबसूरत के लिए पहला गाना
संजय दत्त ने अपने करियर में पहली बार साल 1999 में आई फिल्म खूबसूरत के लिए गाना गाया था। उनकी आवाज में ‘ऐ शिवानी’ गाना काफी चर्चित भी रहा था।
चल मेरे भाई का टाइटल ट्रैक गाना
संजय दत्त ने साल 2000 में ‘चल मेरे भाई’ फिल्म का टाइटल ट्रैक गाया था। ये गाना भी खूब पॉपुलर हुआ था।
आशा भोषले के साथ भी गा चुके हैं संजू बाबा
संजू बाबा मशहूर गायिका आशा भोषले के साथ भी गाना गा चुके हैं। दोनों ने ‘आपके दिन में’ नाम से सिंगल ट्रैक के लिए रिकॉर्डिंग की थी। ये गाना भी खूब चला था।
कांटे के लिए गाए दो गाने
संजय दत्त ने कांटे फिल्म के लिए दो गाने गए। इनमें से पहला गाना ‘छोड़ न रे’ और दूसरा गाना ‘रामा रे’ था। दोनों ही गानों को खूब पसंद किया गया। पहला गाना बागियों को खूब भाया, तो दूसरा गाना ‘रामा रे’ सैड ट्रैक था। इन दोनों गानों को आज भी पसंद किया जाता है।