कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फिरंगी के प्रमोशन में लगे हुए हैं। कुछ दिनों पहले वह अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ और डायरेक्टर राजीव ढींगरा के साथ शिरडी दर्शन करने पहुंचे थे। कपिल की इस फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल और उनकी गर्लफ्रेंड केवल फिल्म के लिए ही नहीं, अपने लिए भी दुआ मांगने शिरडी पहुंचे थे। अटकलों हैं कि दोनों अगले साल की शुरुआत में शादी करने वाले हैं।
पढ़ेंः जबरदस्त एक्शन में दिखेंगे सलमान खान, 'टाइगर जिंदा है' के लिए चलाई ये खास गन
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
एक सूत्र ने बताया कि दोनों ही परिवारों से एक दूसरे पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। गिन्नी के परिजन चाहते हैं कि दोनों आधिकारिक तौर पर एक दूसरे से शादी कर लें। कपिल की मां भी यहीं चाहती है। बता दें कि फिरंगी 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कपिल 'सा रे गा मा पा' के फाइनल में भी पहुंचे थे। गिन्नी भी उनके साथ वहां मौजूद थीं। वहीं कपिल अपने पुराने अंदाज में नजर आए। तबीयत खराब होने के कारण कपिल शर्मा ने टीवी की दुनिया से ब्रेक लेकर बंगलुरु में अपना इलाज करवाया था और अब वो दोबारा नए अंदाज में नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले कपिल और उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। हालांकि कपिल के एक करीबी दोस्त ने इन बातों से साफ इनकार किया था और कहा था कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं।
पढ़ेंः नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मांगी माफी, वापस लेंगे बॉयोग्राफी, दर्ज हुए थे केस