रणबीर कपूर को
संजय दत्त के किरदार में ढलने के लिए क्या क्या नहीं करना पड़ रहा। इस किरदार के लिए उन्होंने बाल बढ़ाए, वजन बढ़ाया, अपना पूरा हुलिया बदल डाला और वो भी इस कदर कि उनके फैंस तक नाराज हो गए और बढ़े वजन के लिए खूब
नेगेटिव कमेंट भी किये।
रणबीर को मिली पब्लिक से दूर रहने की हिदायत, जानें क्यों ?
लेकिन अब इस किरदार की वजह से रणबीर कपूर के साथ कुछ ऐसा होने जा रहा है जो अभी तक नहीं हुआ। इस फिल्म की वजह से रणबीर अब गुमनाम होने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले कि आप कुछ और समझें, बता दें कि इस फिल्म के चलते अब वो पब्लिक में कम ही नजर आएंगे।
रणबीर को मिली पब्लिक से दूर रहने की हिदायत, जानें क्यों ?
दरअसल निर्देशक राजकुमार हिरानी, जो संजय दत्त पर फिल्म बना रहे हैं, वो ऐसा चाहते हैं। हिरानी ने रणबीर से कहा है कि जितना हो सके उतना कम ही वो पब्लिक में नजर आएं और कोशिश करें कि लोगों की नजरों से ओझल रहें।
रणबीर को मिली पब्लिक से दूर रहने की हिदायत, जानें क्यों ?
बता दें कि इस फिल्म में रणबीर को छह अलग अलग लुक अपनाने हैं और इसके चलते उन्हें उसी हिसाब से ढलना है। लेकिन हिरानी नहीं चाहते कि फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लोगों के सामने आए। वो चाहते हैं कि लोग जो भी देखें वो स्क्रीन पर देखें।
रणबीर को मिली पब्लिक से दूर रहने की हिदायत, जानें क्यों ?
5 of 5
नर्गिस के लुक में मनीषा कोईराला
कुछ इसी तरह की हिदायत एक्ट्रेस मनीषा कोईराला को भी दी गई है जो फिल्म में रणबीर कपूर की मां (यानि संजय दत्त की मां नर्गिस) का किरदार निभा रही हैं। अब हिरानी के इस फैसले से रणबीर खुश हैं या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन कुछ वक्त पहले ही उन्होंने कहा था कि इंडिया में बायोपिक बनाना टाइम बर्बाद करना है।