राणा दग्गुबती और काजल अग्रवाल की फिल्म 'नेने राजू नेने मंत्री' आज रिलीज हो गई है। इस साल '
बाहुबली 2' के बाद ये उनकी दूसरी फिल्म है। साफ है कि फैंस की उनसे उम्मीदें बढ़ गई हैं। जानिए कैसी है राणा दग्गुबती की ये फिल्म-
तेलुगु 360 ने फिल्म को 2.5 स्टार दिए है। फिल्म में राणा दग्गुबती ने साहुकार से नेता बने जोगेंद्र का रोल निभाया है। पूरी दुनिया में वो सबसे ज्यादा प्यार अपनी पत्नी (काजल अग्रवाल) से करता है।
पढ़ें: 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' देखने जा रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है फिल्म
एक दिन उनकी पत्नी से गांव के सरपंच की पत्नी बदतमीजी करती है। उसे सबक सिखाने के लिए जोगेंद्र गांव का सरपंच बनना चाहता है। कुछ ही समय में जोगेंद्र न ही सिर्फ सरपंच बन जाता है बल्कि विधायक भी बन जाता है।
कहते हैं कि राजनीति में आना मुंह में खून लगने जैसा है। विधायक बनने के बाद जोगेंद्र का एक ही मकसद होता है, प्रदेश का सीएम बनना। क्या वो सीएम बन पाएगा? इस सवाल के जवाब को निर्देशक तेजा ने बड़े ही दिलचस्प तरीके से दिखाया है।
पढ़ें: जियो रे... 'बाहुबली 2' ने बॉक्स आफिस पर पूरे किए 100 दिन
फिल्म आपको अंत तक जकड़कर रखेगी। फिल्म के लीड एक्टर्स के बारे में कहा जा रहा है कि दोनों ने कमाल की एक्टिंग की है। राणा दग्गुबती के लिए कहा गया है कि ये उनके करियर का बेस्ट रोल साबित होगा। फिल्म को मिल रहे अच्छे रिव्यूज से लगता है उनकी ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।