{"_id":"596d87f14f1c1bd94e8b463e","slug":"rajesh-khanna-death-anniversery-special-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजेश खन्ना की सफेद कार को लड़कियां चूम-चूमकर गुलाबी कर देती थीं, खून से लिखती थीं खत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजेश खन्ना की सफेद कार को लड़कियां चूम-चूमकर गुलाबी कर देती थीं, खून से लिखती थीं खत
Tue, 18 Jul 2017 01:46 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 15
राजेश खन्ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब भी हम राजेश खन्ना को याद करते हैं तो उनका एक डायलॉग जेहन में गूंज उठता है- 'पुष्पा... आई हेट टियर्स'। रोमांस के किंग राजेश खन्ना की आज डेथ एनिवर्सरी है। राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार हैं। उनके चार्म को टक्कर देने वाला स्टार अभी तक नहीं पैदा हुआ। आज हम आपको राजेश खन्ना के कुछ ऐसे अनछुए पहलुओं के बारे में बता रहे हैं जो उनके जिंदा रहने पर शायद ही किसी ने सुने हो।
2 of 15
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना का वास्तविक नाम जतिन खन्ना है। अपने अंकल के कहने पर उन्होंने नाम बदल लिया।1969 से 1975 के बीच राजेश ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। उस दौर में पैदा हुए ज्यादातर लड़कों के नाम राजेश रखे गए। फिल्म इंडस्ट्री में राजेश को प्यार से काका कहा जाता था। जब वे सुपरस्टार थे तब एक कहावत बड़ी मशहूर थी- ऊपर आका और नीचे काका।
3 of 15
राजेश खन्ना
- फोटो : SELF
राजेश ने फिल्म में काम पाने के लिए निर्माताओं के दफ्तर के चक्कर लगाए। स्ट्रगलर होने के बावजूद वे इतनी महंगी कार में निर्माताओं के यहां जाते थे कि उस दौर के हीरो के पास भी वैसी कार नहीं थी। लड़कियों के बीच राजेश खन्ना बेहद लोकप्रिय थे। लड़कियों ने उन्हें खून से खत लिखे। उनकी फोटो से शादी तक कर ली। कुछ ने अपने हाथ या जांघ पर राजेश का नाम गुदवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
राजेश खन्ना
कई लड़कियां उनका फोटो तकिये के नीचे रखकर सोती थीं। स्टूडियो या किसी निर्माता के दफ्तर के बाहर राजेश खन्ना की सफेद रंग की कार रुकती थी तो लड़कियां उस कार को ही चूम लेती थी। लिपिस्टिक के निशान से सफेद रंग की कार गुलाबी हो जाया करती थी। निर्माता-निर्देशक राजेश खन्ना के घर के बाहर लाइन लगाए खड़े रहते थे। वे मुंहमांगे दाम चुकाकर उन्हें साइन करना चाहते थे।
विज्ञापन
5 of 15
राजेश खन्ना
पाइल्स के ऑपरेशन के लिए एक बार राजेश खन्ना को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अस्पताल में उनके इर्द गिर्द के कमरे निर्माताओं ने बुक करा लिए ताकि मौका मिलते ही वे राजेश को अपनी फिल्मों की कहानी सुना सके। राजेश खन्ना को रोमांटिक हीरो के रूप में बेहद पसंद किया गया। उनकी आंख झपकाने और गर्दन टेढ़ी करने की अदा के लोग दीवाने हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।