{"_id":"592907e84f1c1bd44a535d90","slug":"priyanka-chopra-got-her-ex-boyfriend-jacket-on-dirty-laundry-tells-she-still-uses-and-love-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन है वो जिसकी पुरानी जैकेट को सीने से लगाए रखती है प्रियंका?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन है वो जिसकी पुरानी जैकेट को सीने से लगाए रखती है प्रियंका?
amarujala..com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sat, 27 May 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
2000 में मिस वर्ल्ड बनी प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार बन गई है, पूरी दुनिया प्रियंका चोपड़ा के स्टाइल की कायल है। इस सफर में प्रियंका चोपड़ा की लाइफ पूरी तरह बदल गई है लेकिन आज भी एक बरसों पुरानी चीज ऐसी है प्रियंका चोपड़ा भुला नहीं पाई है और अपने पास हमेशा रखती है।
हाल ही में लॉरा ब्राउन के अमेरिकन टीवी शो 'डर्टी लॉन्ड्री' में नजर आईं जिसमें उन्होने ऐसी बाते बताई जिन्हे शायद अभी तक कोई नहीं जानता। शो के दौरान प्रियंका ने बताया कि उन्हें एक जैकेट बेहद पसंद है, जिसे वह अक्सर पहना करती हैं लेकिन यह जैकेट प्रियंका चोपड़ा की नहीं है।
अब आप सोच रहे होंगे कि उनकी नहीं है तो फिर किसकी है तो इसका जवाब भी प्रियंका चोपड़ा ने दिया है। उन्होने बताया है कि ये जैकेट उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ी है और यह उन्हें काफी पसंद है। प्रियंका अक्सर यह ब्लैक हुडी जैकेट अपने एयरपोर्ट लुक्स में इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
उन्होंने बताया कि यह जैकेट दरअसल उनका एक्स-बॉयफ्रेंड उनके घर पर छोड़ गया था। प्रियंका को यह इतनी पसंद आई की उन्होंने इसे अपने पास ही रख लिया। यहां तक की ब्रेकअप के बाद प्रियंका से जब उनके एक्स ने इसे वापिस मांगा तो प्रियंका ने इसे देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' अमेरिका में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में प्रियंका के किरदार को खासा सराहा जा रहा है। 'बेवॉच' 90 के दशक की इसी नाम की टीवी सीरीज पर आधारित फिल्म है। प्रियंका इस फिल्म में विक्टोरिया के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को भारत में सेंसर बोर्ड मे 'ए' सर्टिफिकेट दिया है।
I'm sHOOKeth🙌🏼👀😍 Priyanka for @people #priyankachopra #baywatch
A post shared by Baywatch In Cinemas 🎬 – (@pcourheartbeat) on